पंचकूला में बड़ी पुलिस रेड, 400 घरों की तलाशी; 3 आरोपी गिरफ्तार

Panchkula Police Raid: 3 Arrested in Operation Clean-Up
पंचकूला। नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पंचकूला पुलिस ने आज सुबह राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और बुढ़नपुर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। DCP अदिति सिंह और DCP अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 115 जवानों की 11 टीमों ने 3 स्निफर डॉग्स की मदद से करीब 400 घरों की तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत करीब ₹7 लाख बताई गई है। हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक अन्य आरोपी पकड़ा गया। इसके अलावा 25 संदिग्ध वाहन जब्त किए गए और 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
CP पंकज नैन ने कहा कि पुलिस अपराध होने का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला में अपराधियों और नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है।
पुलिस का यह अभियान नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।
About the Author: Shiv Kumar
Shiv Kumar is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

"हम कर के रहेंगे" "We Will Do It" पीएम मोदी का नया नारा
7 अक्टू॰ 2026
बंदूक की नोक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
6 अक्टू॰ 2026
बड़ा बदलाव- ट्रेन की टिकट बुकिंग में होगा बदलाव, जाने नए नियम, नहीं तो होगा पछतावा
6 अक्टू॰ 2026
सिर्फ 20 रुपए के लिए कर दी हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
5 अक्टू॰ 2026
नाइटक्लब में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, कपड़े उतारकर पीटा
3 अक्टू॰ 2026
Suicide Case- 'मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है', लड़कों से बात करती थी
1 अक्टू॰ 2026
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर
1 अक्टू॰ 2026



