पंचकूला में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की गूंज, कांग्रेस ने चौपालों के जरिए जनता तक पहुंचने का बनाया प्लान

पंचकूला में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रेस वार्ता
पंचकूला: बिश्नोई भवन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को पंचकूला प्रभारी एवं असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान और सुधा भारद्वाज मौजूद रहे।
शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। कांग्रेस इस अभियान के जरिए जनता के बीच जाकर निष्पक्ष चुनाव, वोट की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचकूला जिले में चौपालों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान के तीसरे चरण में 4 से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें मतदाता सत्यापन अभियान और गांवों में चौपालों का आयोजन प्रमुख रहेगा।
About the Author: Manuj Bhanvra
Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

WhatsApp ग्रुप में बड़ा बदलाव, अब 1,500 मेंबर्स जुड़ सकेंगे; 1,024 की पुरानी लिमिट बढ़ाई गई
20 नव॰ 2026
India vs New Zealand Hockey: भारत की 3-2 से रोमांचक जीत
19 नव॰ 2026
International Mens Day 2026: थीम, इतिहास और महत्व जानें
19 नव॰ 2026
Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मुठभेड़ खत्म
18 नव॰ 2026
GTA VI Release: भारत में रात 12 बजे लॉन्च, जानें कीमत
18 नव॰ 2026
SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, फरमान वापस लेने की उठाई मांग
18 नव॰ 2026
Delhi Pollution Drop: बिना बारिश-तेज हवा के कैसे साफ हुई हवा
17 नव॰ 2026



