HBN News 24 Logo

सोनिया गांधी की पुस्तक के जरिए कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने की पहल, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने दिया एकजुटता का संदेश

sonia-gandhi-book-sanjay-dutt-rao-narender-singh-nuh

sonia-gandhi-book-sanjay-dutt-rao-narender-singh-nuh

Author
Manuj Bhanvraनूंह, 13 नवंबर 2026, (अपडेटेड 09:20 am)

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन, त्याग, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण पहल नूंह से देखने को मिली। 'वोट बचाओ – देश बचाओ' अभियान के तहत पुनहाना में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में AICC हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई पुस्तक के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों पर विशेष चर्चा की।

इस अवसर पर संजय दत्त ने अपने संकल्प के अनुरूप नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद खान को सोनिया गांधी की पुस्तक भेंट की। उन्होंने पुस्तक के महत्वपूर्ण अंशों का उल्लेख करते हुए सोनिया गांधी के संघर्ष, त्याग, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस परिवार के साथ उनके आत्मीय संबंधों पर अपने विचार साझा किए।

संजय दत्त ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि संगठन केवल पदों से नहीं, बल्कि विचारधारा, आपसी विश्वास, समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत रिश्तों से आगे बढ़ता है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की उपस्थिति ने इस पहल को संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पर्यवेक्षक कृष्णा तीरथ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान सोनिया गांधी के राजनीतिक योगदान और उनके नेतृत्व से जुड़ी प्रेरणाओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

यह पहल केवल एक पुस्तक भेंट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस की उस राजनीतिक विरासत और संगठनात्मक संस्कृति को नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास है, जिसकी बुनियाद संघर्ष, समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर टिकी है।

Manuj Bhanvra

About the Author: Manuj Bhanvra

Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!