SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, फरमान वापस लेने की उठाई मांग

पंचकूला में SPARSH पोर्टल के विरोध में प्रदर्शन करते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षक।
पंचकूला। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला पंचकूला इकाई की ओर से मंगलवार, 18 नवंबर को जिला प्रधान जयपाल दहिया की अध्यक्षता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शिक्षा विभाग की ओर से SNA-SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के जारी आदेश के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
जिला महासचिव राजेश भंवरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी ने निर्णय लिया था कि SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के विभागीय फरमान के विरोध में 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कार्यकारिणियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत पंचकूला में भी शिक्षकों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के उपरांत निदेशक, शिक्षा विभाग हरियाणा के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिला परियोजना अधिकारी जोगिंदर लाठर एवं जिला उप मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने संगठन का ज्ञापन प्राप्त किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने SNA-SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के आदेश का कड़ा विरोध करते हुए इसे अव्यावहारिक एवं तर्कसंगत न बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ इस प्रकार के आदेश को लागू नहीं होने देगा और शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष गोपी चंद, पूर्व राज्य महासचिव सुरेश लितानी, पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल, पूर्व राज्य ऑडिटर पंकज वालिया, जिला महासचिव राजेश भंवरा, जिला कोषाध्यक्ष बाबू राम शर्मा, संयोजक सुजीत यादव, मोहन शर्मा (खंड प्रधान, रायपुर रानी), राजेंद्र पाल (खंड प्रधान, मोरनी), जगपाल शर्मा (खंड प्रधान, बरवाला) एवं राजेश रोहिल्ला (खंड प्रधान, पिंजौर) सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में खुशी राम दहिया, हरेंद्र मलिक, राजेश आदिवाल, रीटा, सुनीता, मंजू, गीता, रेनू, पुष्पा, पिंकी, बिमला, कुलदीप दूहन, बलदेव मांधना, अमरनाथ शर्मा बालग, धर्मपाल, धीरज भंवरा और नरेंद्र कौशिक सहित जिले के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए विभाग से मांग की कि SNA-SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने संबंधी आदेश पर पुनर्विचार कर इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाए।
About the Author: Manuj Bhanvra
Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Delhi Air Pollution: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना
14 नव॰ 2026
कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हुए हमलावर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
13 नव॰ 2026
सोनिया गांधी की पुस्तक के जरिए कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने की पहल, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने दिया एकजुटता का संदेश
13 नव॰ 2026
Lawrence Bishnoi Threat: केजरीवाल और बेटी को मारने की धमकी
12 नव॰ 2026
Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में दो लापता एसपीओ के शव बरामद
12 नव॰ 2026
Jammu and Kashmir: कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला
11 नव॰ 2026
Delhi Air Pollution: 80% प्रदूषण के लिए पटाखे जिम्मेदार
11 नव॰ 2026



