Nepal में फ्फ्ड PM Modi ने Balen Shah को फोन कर मदद की पेशकश

PM Modi speaks to Nepal PM Balen Shah after deadly flash floods in Rasuwa and offers India's humanitarian assistance for rescue and relief efforts
नेपाल में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह (Balen Shah) से फोन पर बात की और जान-माल के नुकसान पर संवेदना जताई। मोदी ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में भारत नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता देने को तैयार है।
यह फ्लैश फ्लड नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने के बाद आया। बाढ़ का असर तिमुरे और स्याफ्रुबेसी समेत सीमावर्ती इलाकों में देखने को मिला। तेज बहाव में सड़कें, पुल, वाहन, घर और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती रिपोर्टों में कई लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।
105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर
बाढ़ के बाद नेपाल टूरिज्म बोर्ड की शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 384 यात्री लापता बताए गए हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में लगभग 105 भारतीय बताए गए हैं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है।
भारत ने मदद का भरोसा दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह को भरोसा दिलाया कि भारत राहत और बचाव अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा। दोनों देशों की टीमें स्थिति पर करीबी नजर रख रही हैं। भारत की ओर से मानवीय सहायता की पेशकश ऐसे समय हुई है जब नेपाल में प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।
नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- https://hbnnews24.com/news/nepal-floods-devastation-death-toll-indians-missing-bihar-alert
About the Author: एडमिन
HBN News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!