HBN News 24 Logo

मिस्र में तिरंगा लहराने की तैयारी! पंकज नैन, सरदार सिंह और मनजीत सिंह ने बढ़ाया युवा हॉकी टीम का हौसला, पंखुड़ी गुप्ता भी रहीं मौजूद

Pankaj Nain, Sardar Singh & Manjeet Singh Motivate Indian U-18 Hockey Team

Pankaj Nain, Sardar Singh & Manjeet Singh Motivate Indian U-18 Hockey Team

Author
Shiv Kumarनई दिल्ली, 27 नवंबर 2026, (अपडेटेड 02:15 pm)

चंडीगढ़। आगामी FIH Youth Hockey5s World Cup Egypt 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में श्री पंकज नैन IPS (Worthy Special Officer to Hon'ble Chief Minister, Haryana, IG CID, IG Ambala Range एवं Commissioner of Police, Panchkula) विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी एवं कोच श्री सरदार सिंह ने भी खिलाड़ियों को विशेष मार्गदर्शन दिया। वह FIH Youth Hockey5s World Cup Egypt 2026 के लिए भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हॉकी की तकनीक, फिटनेस, खेल अनुशासन और टीमवर्क के महत्व के बारे में बताया। सरदार सिंह को हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में श्री मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष, हरियाणा ओलंपिक संघ एवं सदस्य, IOA एथलीट आयोग भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने, निरंतर अभ्यास करने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, सुश्री पंखुड़ी गुप्ता, Chief Minister's Office, Haryana ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त श्री अलंकृत कंबोज, Haryana Sports Advisor (हरियाणा खेल सलाहकार) भी कार्यक्रम में शामिल रहे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विश्व कप की तैयारी में जुटी भारतीय युवा टीम

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में चल रहा यह प्रशिक्षण शिविर भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम के लिए महत्वपूर्ण है। यहां खिलाड़ी कोच सरदार सिंह के मार्गदर्शन में आगामी FIH Youth Hockey5s World Cup Egypt 2026 के लिए अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को मजबूत कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। युवा खिलाड़ियों को संदेश दिया गया कि वे पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान में उतरें और अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करें।

भारतीय युवा हॉकी टीम का लक्ष्य मिस्र में होने वाले विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराना है।

Shiv Kumar

About the Author: Shiv Kumar

Shiv Kumar is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

संबंधित खबरें

और खबरें →