नेपाल में बाढ़ से तबाही मची, कई लोगों की मौत की खबर

Nepal Flood Devastation: Bhote Koshi river overflows in Rasuwa, damaging buildings and infrastructure near Tibet border.
नेपाल Nepal Floods में इस समय बाढ़ के चलते हालात खराब नजर आ रहे हैं. कई इलाकों में एक ओर जहां लोगों के घर तबाह हो गए हैं तो वहीं कई लोगों को खाने-पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि चीन के तिब्बत से बाढ़ ने नेपाल के रसुवा में भारी नुकसान पहुंचाया है. वहीं भोटेकोशी नदी का पानी बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी क्षेत्र में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
भारी बाढ़ और तबाही के चलते कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है और प्रशासनिक आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 10 के करीब लोगों की मौत हो गई है. नेपाल के पर्यटन विभाग ने भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की है और बताया कि करीब 291 विदेशी पर्यटकों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है. इनमें करीब 105 भारतीय नागरिक Nepal Floods 105 Indians Missing भी शामिल हैं।
नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी
लगातार बिगड़ते हालातों के बीच रेस्क्यू टीमें भी लगातार राहत और बचाव के कार्यों में लगी हैं. अब तक कई लोगों को बचा लिया है। वहीं इस पूरे मामले के बीच ख़बर ये भी है कि नेपाल में बाढ़ का असर अब भारत तक पहुंच सकता है. जिसको लेकर बिहार के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी शिवहर शामिल हैं। दरअसल. बिहार में शासन और प्रशासन किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. इसी के चलते गंडक नदी Flood Alert Gandak River में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना जताई गई है.
नेपाल में बाढ़ से कितना नुकसान ?
नेपाल में बाढ़ के चलते अब तक 13 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं. वहीं कई बाजारों और सीमा क्षेत्र में खड़े वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए हैं. हालांकि बाढ़ के चलते हुए नुकसान को लेकर अभी पूरा आंकड़ा साफ नहीं हो पाएगा.
वाहनों की आवाजाही पर रोक
बाढ़ के चलते अभी ओर नुकसान हो सकता है. ऐसे में नेपाल की काठमांडू ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. काठमांडू ट्रैफिक पुलिस ने रसुवा, नुवाकोट, चितवन तथा धादिंग जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी है. नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी अलर्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें- ट्रेन में चूहों का आतंक, एक पैसेंजर की नाक कुतर गया चूहा
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के निर्देश
नेपाल Nepal के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत के लिए नेपाली सेना और नेपाल पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं।
About the Author: एडमिन
HBN News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!