10 करोड़ का सोना लेकर नेपाल भाग रहे थे जीजा-साली, रामपुर पुलिस ने रास्ते में दबोचा

Rampur Police arresting a brother-in-law and sister-in-law who were fleeing to Nepal after allegedly stealing gold worth ₹10 crore
रामपुर, 10 जून (शिव कुमार) बिलासपुर पुलिस, एसओजी और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य का 7.50 किलोग्राम सोना और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट के गचीबौली थाना क्षेत्र में दर्ज एक चोरी के मुकदमे के संबंध में की गई। तेलंगाना पुलिस से मिली सूचना के आधार पर बिलासपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल, कल्पना और विमला के रूप में हुई है। तीनों नेपाल के रहने वाले हैं और एक लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर नेपाल की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बिलासपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से बरामद सोने के आभूषणों में कड़े, चूड़ियां, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, नथ, सोने के सिक्के और सोने के बिस्कुट शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के टॉप्स, पिन और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सोने का कुल वजन करीब 7 किलो 50 ग्राम बताया गया है।
एसपी सोमेन्द्र मीणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और विभिन्न राज्यों में हुई चोरी की घटनाओं से इनके संबंधों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में तेलंगाना पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता बताया। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
About the Author: HBN News 24 Desk
HBN News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Rape and Murder- 17 साल की लड़की के साथ रेप, और फिर हत्या, जाने पूरा मामला
18 सित॰ 2026
Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए नियमों में बदलाव, अब इन नियमों का पालन जरूरी
18 सित॰ 2026
Delhi Cop Suspended: BRICS Summit में Reel बनाना पड़ा भारी
17 सित॰ 2026
US House Vote: Russian Oil ख़रीदने पर India को 100% Tariff
17 सित॰ 2026
राखी सावंत को sweeper की नौकरी तक नहीं मिलेगी- कंगना
15 सित॰ 2026
जरूरी ख़बर- 2,000 रु. तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, यहां हैं आपके सभी सवालों का जवाब
15 सित॰ 2026
हैरानी ! पति को छोड़ा, महिला सहकर्मी के साथ रह रही पत्नी !
14 सित॰ 2026



