अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर

Haryanvi Singer Ankit Balyan murder case Shamli Police encounter two shooters
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्याकांड को लेकर लगातार अपडेट सामने आती जा रही है. इसी बीच पुलिस ने इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है और अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों समेत एक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस मामले में जानकारी देते हुए शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत भागने की फिराक में थे. लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया और दोनों को ढेर किया. आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी जिसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायर हुए इसमें बदमाश सुमित और मोहित को गोली लगी है दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पुलिस ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हरियाणा के रहने वाले थे आरोपी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे और दोनों पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. सुमित पर एक और मोहित पर पहले ही 15 मुकदमे दर्ज थे. दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिंगर की हत्या की थी. वही इस मामले में अभी दो आरोपी सत्यम और आर्यन फरार चल रहे हैं. जिनकी तलाश की जा रही है दरअसल 26 अगस्त की शाम को 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले थे तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया था और उन पर 18 राउंड फायरिंग की थी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.
परिवार को पुलिस से उम्मीद
सूचना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच तेज की कई
दिनों की कार्रवाई के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौत के घाट उतारा गया.
हालांकि अभी भी पुलिस की कार्रवाई से परिवार नाखुश नजर आ रहा है. अंकित के पिता
सतवीर के मुताबिक अभी आधा इंसाफ मिला है और दो आरोपियों की हत्या के बाद उम्मीद है
कि बुरा इंसाफ मिल जाएगा.
ये खबर भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को किससे खतरा, जाने पूरा मामला
वही इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले को लेकर कहा कि सपा जब सत्ता में थी तब उसने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया था. इसकी वजह से उनकी सरकार में विधायकों तक की दिनदहाड़े हत्या की जाती थी. प्रयागराज में बसपा विधायक की दिनदहाड़े हत्या हुई थी. हत्या करने वाले सपा के ही लोग थे.
वहीं दूसरी और अंकित बालियान के परिवार से राजनीतिक नेताओं का मिलना भी लगातार जारी है केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सिंगर अंकित बालियान के घर पहुंचे थे और उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया था कि पुलिस इस मामले में उन्हें इंसाफ दिलाएगी.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

"हम कर के रहेंगे" "We Will Do It" पीएम मोदी का नया नारा
7 अक्टू॰ 2026
UP ELECTION- ओवैसी को मिलेगी सपा का साथ ? AIMIM की चेतावनी
5 अक्टू॰ 2026
राम भगवान अमीरों के, महादेव गरीबों के भगवान- सीएम रेड्डी
29 सित॰ 2026
क्यों एक मां ने की बेटे के लिए फांसी की मांग, जानिए पूरा मामला
26 सित॰ 2026
CEC ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की- राहुल गांधी
25 सित॰ 2026
दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता को होटल में बुलाया था
24 सित॰ 2026
Xi Jinping Health Rumors: BRICS 2026 में Stroke की अफ़वाह
17 सित॰ 2026



