HBN News 24 Logo

मोरनी हिल्स और हंगोला में गूंजी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' की आवाज, रवि जोशी ने दिया लोकतंत्र मजबूती का संदेश

मोरनी हिल्स और गांव हंगोला में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की चौपाल में रवि जोशी और संजय चौहान सहित कांग्रेस नेता।

मोरनी हिल्स और गांव हंगोला में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की चौपाल में रवि जोशी और संजय चौहान सहित कांग्रेस नेता।

Author
Manuj Bhanvraमोरनी हिल्स, 16 नवंबर 2026, (अपडेटेड 04:08 am)

मोरनी हिल्स/हंगोला (पंचकूला), 15 नवंबर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला की ओर से मोरनी हिल्स और गांव हंगोला (रायपुर रानी), हल्का कालका, जिला पंचकूला में दो स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला के अध्यक्ष संजय चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त अभियान प्रभारी एवं पूर्व विधायक रवि जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गौरतलब है कि AICC ने रवि जोशी को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में उन्होंने मोरनी हिल्स और गांव हंगोला पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। दोनों स्थानों पर आयोजित चौपालों के माध्यम से उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम जनता की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। चौपाल कार्यक्रमों में लोकतंत्र की मजबूती, नागरिकों के मताधिकार, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के वोट के महत्व जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और इसकी निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी चौपालों और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचकर आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। मोरनी हिल्स में आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट विजय बंसल, सुरेश पाल राणा, लेख राज थड, राज कुमार सैनी, प्रदीप कुमार, पूर्व हेड मास्टर लेख सिंह, रजनीश गोयल, मनुज भंवरा, खुशाल ठाकुर, मोहन लाल और प्रीतम सिंह भींवर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, गांव हंगोला (रायपुर रानी), हल्का कालका में आयोजित चौपाल में नरेंद्र शर्मा (महासचिव), विजयमोहन वर्मा, अमर सिंह चेवी, रविंदर सिंह (पूर्व सरपंच), हुक्म सिंह (पूर्व सरपंच), करम सिंह सैनी (नेताजी), मोहनलाल शर्मा (मोरनी), बंसीलाल, मास्टर गुरनाम सिंह और सुरेश सैनी सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए। सभी ने अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। मोरनी हिल्स और गांव हंगोला में आयोजित इन दोनों चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस ने क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रमों का समापन आपसी संवाद और धन्यवाद के साथ हुआ।

Manuj Bhanvra

About the Author: Manuj Bhanvra

Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

पत्नी से छिपाया रिश्ता, कंपनी के अफसरों को बताया बिजनेस डील! जेनसन हुआंग की कहानी ने Nvidia में मचाया तूफान

पत्नी से छिपाया रिश्ता, कंपनी के अफसरों को बताया बिजनेस डील! जेनसन हुआंग की कहानी ने Nvidia में मचाया तूफान

14 नव॰
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर आरोप

Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर आरोप

14 नव॰
Delhi Air Pollution: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना

Delhi Air Pollution: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना

14 नव॰
कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हुए हमलावर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हुए हमलावर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

13 नव॰
सोनिया गांधी की पुस्तक के जरिए कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने की पहल, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने दिया एकजुटता का संदेश

सोनिया गांधी की पुस्तक के जरिए कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने की पहल, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने दिया एकजुटता का संदेश

13 नव॰
Lawrence Bishnoi Threat: केजरीवाल और बेटी को मारने की धमकी

Lawrence Bishnoi Threat: केजरीवाल और बेटी को मारने की धमकी

12 नव॰
Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में दो लापता एसपीओ के शव बरामद

Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में दो लापता एसपीओ के शव बरामद

12 नव॰
Jammu and Kashmir: कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला

Jammu and Kashmir: कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला

11 नव॰