वोट चोरी के खिलाफ पंचकूला से दिल्ली के लिए रवाना हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

पंचकूला से दिल्ली कूच करते कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष संजय चौहान
वोट चोरी के खिलाफ लगातार तेज़ होते आंदोलन और अभियान के तहत आज पंचकूला ज़िले में एक बड़ा राजनीतिक हलचल देखने को मिला। जिला पंचकूला से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था पूरी तैयारी और भारी उत्साह के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। पंचकूला के सड़कों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम और उनके बुलंद नारे यह बताने के लिए काफी थे कि इस बार लड़ाई आर-पार की है।
सुबह से ही पंचकूला के प्रमुख स्थल पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। देखते ही देखते गाड़ियों का एक लंबा काफिला तैयार हो गया, जिसमें लगभग 40 गाड़ियाँ शामिल थीं। सभी गाड़ियाँ झंडों और बैनरों से सजी हुई थीं और एक साथ दिल्ली की सीमा की ओर रवाना हुईं।
इस पूरे शक्ति प्रदर्शन और अभियान को ज़मीन पर उतारने में पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान की कड़ी मेहनत और रणनीतिक पकड़ साफ तौर पर दिखाई दी। पिछले कई दिनों से वे ज़िले के कोने-कोने में जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे थे। आज जब 40 गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ, तो संजय चौहान की दिन-रात की मेहनत रंग लाती दिखी।
रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का जोश और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में वोट की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचकूला से शुरू हुआ यह जनसैलाब अब दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज़ को देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाएगा।
About the Author: Manuj Bhanvra
Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Delhi Pollution Drop: बिना बारिश-तेज हवा के कैसे साफ हुई हवा
17 नव॰ 2026
MS Dhoni IPL Retirement: सीएसके के नए मेंटर बने एमएस धोनी
17 नव॰ 2026
स्पर्श पोर्टल के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को पंचकूला में होगा कार्यालय का घेराव
17 नव॰ 2026
मोरनी हिल्स और हंगोला में गूंजी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' की आवाज, रवि जोशी ने दिया लोकतंत्र मजबूती का संदेश
16 नव॰ 2026
पत्नी से छिपाया रिश्ता, कंपनी के अफसरों को बताया बिजनेस डील! जेनसन हुआंग की कहानी ने Nvidia में मचाया तूफान
14 नव॰ 2026
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर आरोप
14 नव॰ 2026
Delhi Air Pollution: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना
14 नव॰ 2026



