HBN News 24 Logo

Rape and Murder- 17 साल की लड़की के साथ रेप, और फिर हत्या, जाने पूरा मामला

Delhi rape and murder case: 17 saal ki ladki ke sath dushkarm aur hatya ki ghatna, police ne aropiyon ko kiya giraftar.

Delhi rape and murder case: 17 saal ki ladki ke sath dushkarm aur hatya ki ghatna, police ne aropiyon ko kiya giraftar.

Author
Vivekनई दिल्ली, 18 सितंबर 2026, (अपडेटेड 06:25 am)

देश की राजधानी में महिलाओं और बेटियों कब सुरक्षित होंगी ? ये एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब कई बार जनप्रतिनिधियों से मांगा गया है. लेकिन लाख आश्वासनों, दावों की पोल तब खुल जाती है. जब गैंगरेप, दुष्कर्म, किसी महिला की हत्या से जुड़ा नया मामला सामने आता है. भले ही दिल्ली की कमान एक महिला मुख्यमंत्री के हाथों में हो लेकिन आज भी महिलाएं राजधानी में सुरक्षित नहीं है और कब होंगी. इसे बारे में अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है. दरअसल, ताजा मामले में एक 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म (Delhi Rape and Murder case) की वारदात को अंजाम दिया गया और समाज में पल रहे भेड़ियों ने उसकी हत्या तक कर दी. भले ही अब पुलिस लाख दावे कर रही हो. लेकिन पीड़िता के परिवार में आक्रोष बना हुआ है.

दिल्ली में 17 साल की लड़की के रेप और हत्या का पूरा मामला

बता दें कि, दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद से लोगों में रोष है. और इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की ऑटो में आरोपियों के साथ गई थी. आरोप है कि टेंपो के अंदर शराब पीने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया और आरोपियों की करतूत यहीं नहीं थमी उन्होंने चाकू घोंपकर उसकी हत्या तक कर दी. इसके बाद शव को खुले खेत में फेंक दिया गया.

delhi 17 year old girl murder case
delhi 17 year old girl murder case

आवारा कुत्तों ने शव के कुछ हिस्सों को खाया था

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि लड़की का शव 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के समीप मिला था. शव की हालत बेहद खराब थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि शव के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों ने नोच लिया था और एक हाथ शरीर से अलग मिला था. मौके पर जांच के दौरान ये भी पहचानना पुलिस के मुश्किल हो रहा था कि शव महिला का है या फिर किसी पुरुष का. काफी जांच पड़ताल के बाद स्थिति साफ हुई की शव एक लड़की का है.

लड़की और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे

पुलिस जांच में ये भी साफ हुआ है कि आरोपी और लड़की एक-दूसरे को आपस में जानते थे और दोनों ने एक ऑटो में एक साथ शराब का सेवन भी किया. जिसके बाद ही लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया. आरोपियों ने खतरा बढ़ता देख लड़की की हत्या (Delhi Rape and Murder case) कर दी और मौके पर ही शव को किसी खेत में फेंक कर फरार हो गए.

परिवार ने दर्ज नहीं कराई थी गुमशुदगी

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई थी क्योंकि अक्सर लड़की घर से चली जाती थी और कुछ दिनों बाद घर वापस आ जाती थी. जिसके कारम ही परिवार ने पुलिस को लड़की के गायब होने की जानकारी नहीं दी थी.

ये भी पढ़ें- खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की तोड़ी गर्दन और...!

50 से ज्यादा cctv खंगाले गए

पुलिस का कहना है कि मामले में कई धारओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन इस मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है जिसके वजह से आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए लगातार जांच कर रही है और आसपास के करीब 50 से ज्यादा cctv फुटेज को खंगाला है. पुलिस ने संदिग्ध टेंपो को लेकर भी जानकारी मिली है. जिसके बाद 15 और 16 सितंबर की रात को तलाशी अभियान चलाया गया और टेंपो का पता स्वरूप नगर इलाके की खड्डा कॉलोनी में लगाया गया. इसके चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की गई.

तीन लड़कों सहीत 4 को पकड़ा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हे अपराध में शामिल तीन किशोरों सहित चार लोगों को पकड़ा. पुलिस के मुताबिक, वयस्क आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई है.तीनों किशोरों की उम्र करीब 16 और 17 वर्ष बताई गई है. पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, आरोपियों के पहने हुए कपड़े और टेंपो भी बरामद कर लिया गया है.

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!