खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की तोड़ी गर्दन और...!

नागपुर में खाना बनाने से मना करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पति-पत्नी के झगड़े से जुड़े आपने कई किस्से सुन होंगे और कई मामले ऐसे भी सुने होंगे जहां गुस्से में अंधा इंसान जुर्म की सारी हदें पार कर देता है. ऐसे ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र के नागपुर से जहां पति ने पत्नी को सिर्फ इस लिए बुरी तरह से पीटा क्योंकि पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया था. इसी को लेकर पहले दोनों के बीच बहस हुई फिर पति ने आव देखा ना ताव पत्नी की खूब पिटाई कर दी. जिसके बाद घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात जिंगाबाई टाकली स्थित घर में हुई और आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है।
वहीं अब इस मामले को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक
आरोपी पति कृष्णकांत रात करीब 9:30 बजे घर लौटा था। जिसके बाद उसने अपनी
पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए कहा लेकिन यामिनी ने
खाना बनाने से मना कर दिया क्योंकि यामिनी गणेशोत्सव समारोह से पहले डांस
प्रैक्टिस के लिए निकलने की तैयारी कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में दोनों
में तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान कृष्णकांत ने यामिनी का गला पकड़ लिया। उसने
यामिनी को कई बार मुक्का मारा और बिस्तर पर फेंक दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर और आंतों को गंभीर नुकसान सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने और पेट में गंभीर चोट के संकेत भी मिले।
पुलिस ने दी अहम जानकारी
पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी साझा की और बताया कि दोनों पति-पत्नी
एक साल पहले ही उत्तर प्रदेश से नागपुर आए थे. कृष्णकांत एक इंश्योरेंस कंपनी में
काम करता है, जबकि यामिनी हाउस वाइफ थी। दोनों के एक बेटा और भी हैं. दोनों में
पहले भी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो जाती थी. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये
बहसबाजी एक दिन यामिनी की मौत का कारण बन जाएगी.
ये भी पढ़ें- कर्ज ना देने पर खौफनाक सजा, महिला का अपहरण कर उतरवाए कपड़े
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है. वहीं महिला की मौत के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला के मायके पक्ष ने मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कदम ना उठा सके.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Randeep Hooda Wins National Award: अवार्ड मिलने पर जताई खुशी
23 सित॰ 2026
Banks Open on Sunday Sept 27: Finance Ministry का बड़ा आदेश
23 सित॰ 2026
Apple iOS Update October में iPhone यूजर्स को मिलेंगे फीचर्स
22 सित॰ 2026
Mahindra Thar Facelift 3 Door लॉन्च: देखें ये 5 बड़े बदलाव
22 सित॰ 2026
Bigg Boss 20: Body Shaming Trolls पर भड़के Salman Khan
21 सित॰ 2026
Tata Tigor Facelift अब Aeris के नाम से 25 Sep को होगी लॉन्च
21 सित॰ 2026
सिगरेट का सेवन करने वालों के पास ना खड़े हों, क्योंकि..?
19 सित॰ 2026



