दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 75 साल की उम्र में निधन

Veteran actor Nana Patekar passes away at 75 due to cardiac arrest; PM Modi, Akshay Kumar and Bollywood celebs pay emotional tribute to the legend.
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 75 की उम्र में उन्होंने ने आखिरी सांस ली. अपने किरदार और व्यवहार के चलते नाना पाटेकर ने खूब नाम कमाया. संघर्षों से शुरू हुआ उनका कैरियर आज हर किसी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है. उन्हें गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. करीब 45 मिनट तक CRP दी गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
नाना पाटेकर का कैरियर
अपने फिल्मी कैरियर के दौरान नाना पाटेकर ने करीब 100 से ज्याद फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई. कभी हिरो तो कभी फिल्म में विलेन का रोल मिला. लेकिन नाना ने हर रोल को बखूबी निभाया और दर्शकों को दिल जीता. नाना पाटेकर की हर फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों की पहली फिल्म बनी है. 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उस समय में की उनकी ये फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी. नाना पाटेकर के चाहने वालों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था. इसके बाद 1996 में उन्होंने फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ में भी अपना जलवा बिखेरा और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया.
दिग्गजों ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर को आज हर कोई याद कर रहा है. उनका कई राजनीतिक लोगों के साथ भी देखा गया है. अगर ये कहा जाए की नाना पाटेकर ने अपने जीवन में हर वो किरदार निभाया है जो सालों तक याद रखा जाएगा. यहां तक उनकी मिमीक्री करके भी लाखों लोगों ने अपना परिवार चलाया है. उनके फैन उनकी मौत की खबर के बाद से शोक में है. क्योंकि नाना पाटेकर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सादगी के लिए भी जाने जाते थे.
कई पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे- पीएम
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि कुछ ही अभिनेता ऐसे थे, जिनमें नाना पाटेकर जैसी गहराई, अलग पहचान और खास मौजूदगी थी। उन्होंने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई। उनके निभाए किरदार कई पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे।
बॉलीवुड में इस समय शोक की लहर है. हर कोई नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनकर हैरान है. अभिनेता अक्षय कुमार ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नाना जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिन्हें आपको रुककर देखने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ (वेलकम) और फिर हाल ही में (हाउसफुल 5) में काम करने का मौका मिला। उन दोनों फिल्मों के सेट की बहुत सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।
अगर कहा जाए कि नाना पाटेकर फिल्मी दुनिया के साथ-साथ असली जीवन में भी हीरो थे तो ये कहना गलत नहीं होगा. उन्हें साधारण जीवन में भी बड़ी सादगी के साथ देखा गया है. साधारण कुर्ते पजामे में ही वे लोगों से मिला करते थे. पैसे का खुमार मानो नाना पाटेकर पर कभी चढ़ा ही नहीं. उन्होंने हमेशा लोगों को प्रेरित करने वाली बातें ही कही. बड़े पर्दे पर छाने के बावजूद भी उन्हें किसी विवाद के साथ जोड़ा नहीं गया.
क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने आज एक बेहद खास प्रतिभा को खो दिया है। नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ॐ शांति।
ये भी पढ़ें- Reels देखने वाले ध्यान दें, नहीं तो होगा बुरा असर
2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। इस कॉमेडी रोल को काफी पसंद किया गया। वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए।
फिल्म प्रहार के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी
नाना पाटेकर अपने कैरियर के दौरान किसी भी रोल को उसको अंजाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते देखें गए हैं. उनकी एक्टिंग में किसी तरह की कमी ना रहे इसके लिए वो उन लोगों के साथ भी उठते बैठते थे जिनका जीवन उन्हें फिल्मों में दिखाना है. ऐसे में उन्होंने फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में आर्मी मेजर की भूमिका निभानी थी. इसके लिए भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान उन्होंने करीब तीन साल तक ट्रेनिंग की थी।
कुछ कलाकार पर्दे पर आते हैं और अपना किरदार निभाकर चले जाते हैं. कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनका किरदार खत्म होने के बाद भी उनकी आवाज कानों में गूंजती रहती है. नाना पाटेकर उन्हीं कलाकारों में से एक थे. उनके मशहूर डायलॉग में ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने...’ भी शामिल है. आज जब उनके निधन की खबर सामने आई तो उनके चाहने वाले दुख में डूब गए. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा प्रेमियों की बातचीत तक, उनके किरदार और उनके डायलॉग याद किए जाने लगे.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

बड़ा बदलाव- ट्रेन की टिकट बुकिंग में होगा बदलाव, जाने नए नियम, नहीं तो होगा पछतावा
6 अक्टू॰ 2026
UP ELECTION- ओवैसी को मिलेगी सपा का साथ ? AIMIM की चेतावनी
5 अक्टू॰ 2026
सिर्फ 20 रुपए के लिए कर दी हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
5 अक्टू॰ 2026
CEC Gyanesh Kumar Protest दिल्ली में घमासान, मुंबई में उत्सव
3 अक्टू॰ 2026
flydubai Attack: कॉकपिट में क्रैश कुल्हाड़ी से हुआ था हमला
3 अक्टू॰ 2026
नाइटक्लब में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, कपड़े उतारकर पीटा
3 अक्टू॰ 2026
लड़के से लड़की बनना चाहता था, मना करने पर कर दी मां की हत्या
3 अक्टू॰ 2026



