HBN News 24 Logo

कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने सुनीं जनता की समस्याएं

Ambala MP Varun Chaudhary listens to Morni residents public grievances and promises teacher recruitment in Raji Tikri school

Ambala MP Varun Chaudhary listens to Morni residents public grievances and promises teacher recruitment in Raji Tikri school

Author
Vivekमोरनी, हरियाणा, 27 अगस्त 2026, (अपडेटेड 08:24 am)

अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी मोरनी क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सांसद का स्वागत किया. जिसके बाद सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. दरअसल, मोरनी क्षेत्र में कई समस्याओं को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिसको लेकर कांग्रेस सांसद जनता के बीच में पहुंचे थे और उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिया.

टीचरों की कमी की समस्या गंभीर

इसके साथ ही गाँव के राजी टिकरी स्कूल में टीचरों की कमी की समस्या भी ग्रामीणों ने सांसद के सामने रखी। सांसद ने कहा कि बच्चों की शिक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है और इस विषय पर वे शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द स्टाफ की कमी को पूरा करवाएंगे। इस जनसुनवाई के दौरान जितेंदर बघेल सह प्रभारी हरियाणा, पंचकूला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान , चेयरमैन सुनील शर्मा , जिला परिषद प्रतिनिधि सुरेश राणा, श्याम लाल, पलविंदर, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण, प्रीतम, मुख्तार सिंह, धर्मपाल, राजेश कोना, खैमराज ठंडोग ,लेखराज, खुशहाल बहेलो, टिका सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कांग्रेस सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि वरुण चौधरी ही ऐसे नेता हैं जो जमीन पर आकर जनता की बात सुनते हैं और समाधान करते हैं।

मोरनी के विकास और बुनियादी ढाँचे पर फोकस

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने शिक्षा ही नहीं, बल्कि मोरनी पहाड़ी क्षेत्र की कई अन्य बुनियादी समस्याओं को भी सांसद वरुण चौधरी के सामने विस्तार से रखा। ग्रामीणों ने सांसद को जानकारी दी कि पहाड़ी भौगोलिक स्थिति के चलते मोरनी की कई सड़कों की हालत काफी खराब है, पीने के पानी की समस्या और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव मुख्य चुनौतियाँ बनी हुई हैं। बारिश के मौसम में लैंडस्लाइड और रास्तों के बंद होने से लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं और कई बार जान का खतरा भी बढ़ जाता है.

सांसद वरुण चौधरी का प्रशासनिक आश्वासन

सांसद वरुण चौधरी ने ग्रामीणों की सभी मांगों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद कहा कि मोरनी जैसे दुर्गम इलाके का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त तुरंत कार्रवाई का वादा किया

ये ख़बर भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन

जनता का बढ़ता विश्वास और स्थानीय नेतृत्व

सांसद ने कहा कि वे केवल चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि जनता के सुख-दुख के स्थायी साथी हैं। क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं ने सांसद की इस जमीनी कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सांसद वरुण चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले 2 लाख टिकट बिके

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले 2 लाख टिकट बिके

26 अक्टू॰
Hyundai Bayon India ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

Hyundai Bayon India ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

26 अक्टू॰
पंचकूला में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, नवंबर में हर वार्ड तक पहुंचेगा संगठन

पंचकूला में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, नवंबर में हर वार्ड तक पहुंचेगा संगठन

25 अक्टू॰
चंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, ASI प्रदीप को लगी गोली; जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

चंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, ASI प्रदीप को लगी गोली; जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

24 अक्टू॰
Mika Demands Apology: दलेर मेहंदी विवाद पर मीका सिंह का बयान

Mika Demands Apology: दलेर मेहंदी विवाद पर मीका सिंह का बयान

24 अक्टू॰
China Patrolling Deviations: चीन की गश्त पर MEA का बड़ा बयान

China Patrolling Deviations: चीन की गश्त पर MEA का बड़ा बयान

24 अक्टू॰
वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर जीता दूसरा गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर जीता दूसरा गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

23 अक्टू॰
हरियाणा में बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल: निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस देने के फैसले पर भाजपा सरकार जवाब दे — संजय दत्त

हरियाणा में बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल: निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस देने के फैसले पर भाजपा सरकार जवाब दे — संजय दत्त

23 अक्टू॰

संबंधित खबरें

और खबरें →
कालका में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, कुमारी सैलजा ने भाजपा से मांगा 20 प्रमुख चुनावी वादों का हिसाब

कालका में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, कुमारी सैलजा ने भाजपा से मांगा 20 प्रमुख चुनावी वादों का हिसाब

22 अक्टू॰ 2026
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू, निजीकरण के विरोध में 40 हजार कर्मचारी मैदान में

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू, निजीकरण के विरोध में 40 हजार कर्मचारी मैदान में

22 अक्टू॰ 2026
बेरोजगारी से किसान तक: नायब सैनी सरकार के सामने कांग्रेस ने रखे सवाल

बेरोजगारी से किसान तक: नायब सैनी सरकार के सामने कांग्रेस ने रखे सवाल

22 अक्टू॰ 2026
कैथल सड़क हादसा: कलायत के पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत 3 युवकों की मौत

कैथल सड़क हादसा: कलायत के पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत 3 युवकों की मौत

16 अक्टू॰ 2026
पंचकूला में बड़ी पुलिस रेड, 400 घरों की तलाशी; 3 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला में बड़ी पुलिस रेड, 400 घरों की तलाशी; 3 आरोपी गिरफ्तार

11 अक्टू॰ 2026
राहुल-प्रियंका पर एक ओर मुकदमा, ये लगे आरोप ?

राहुल-प्रियंका पर एक ओर मुकदमा, ये लगे आरोप ?

8 अक्टू॰ 2026
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर

1 अक्टू॰ 2026
9% छात्रों को आता है आत्महत्या का विचार, NTF सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

9% छात्रों को आता है आत्महत्या का विचार, NTF सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

30 सित॰ 2026