हरियाणा कांग्रेस में हलचल तेज! अब गांव-गांव पहुंचेगा ‘वोट बचाओ’ अभियान

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली और चौपाल अभियान की तैयारियां
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हरियाणा और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली तथा हरियाणा में शुरू होने वाले चौपाल अभियान की तैयारियों की समीक्षा करना होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत और सोनीपत के जिला नेताओं के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी। वहीं, 31 अक्टूबर को अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महारैली की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
संजय दत्त 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होंगे। इसके बाद 2 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चौपाल अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, जबकि 3 नवंबर को अभियान का शुभारंभ होगा।
संजय दत्त ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया।
कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य मताधिकार की रक्षा, लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी की योजना चौपाल अभियान के माध्यम से प्रदेश के गांवों और शहरों में लोगों से संवाद स्थापित करने की है।
About the Author: Manuj Bhanvra
Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Jammu and Kashmir: कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला
11 नव॰ 2026
Delhi Air Pollution: 80% प्रदूषण के लिए पटाखे जिम्मेदार
11 नव॰ 2026
सोनिया गांधी की किताब से खुले सियासत के कई पन्ने, संघर्ष की कहानी ने फिर दिलाई कांग्रेस की विरासत की याद
11 नव॰ 2026
चीनी महिला से जुड़ा विवाद या कोई बड़ा राज? Nvidia CEO की संपत्ति में 30 मिनट में भारी गिरावट!
11 नव॰ 2026
Amitabh Bachchan Security: बुलेटप्रूफ ग्लास हटाने पर सियासत
10 नव॰ 2026
Delhi Air Pollution: दिवाली पर दिल्ली की हवा खराब
10 नव॰ 2026
Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद हवा बेहद जहरीली, AQI 404
9 नव॰ 2026



