दिल्ली में 16 साल की छात्रा से स्लीपर बस में गैंगरेप

Delhi 16 year old girl gangraped in sleeper bus driver conductor arrested
देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही सख्त कानून बना दिए गए हो लेकिन अभी भी हालात वैसे के वैसे नजर आ रहे हैं. हर रोज कहीं ना कहीं देश के किसी कोने से ऐसी खबर सामने आ रही है जो की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है. पूरा मामला इस बार सामने आया है दिल्ली से जहां एक 16 साल की छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का किया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है और बताया है कि पूरा मामला 4 अगस्त का है पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्र परी चौक पर बस में बैठी थी आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा. इस दौरान बस करीब 47 किलोमीटर सड़क पर दौड़ती रही और बस कि खिड़कियों पर परदे लगे थे. पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और इसके बाद आरोपियों की तलाश तेज की.
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है हालांकि यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब की गई थी पीड़ित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और ग्यारहवीं में पढ़ती है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अपने घर में रहती थी लेकिन किसी बात को लेकर जब झगड़ा हुआ तो वह परिवार को बिना बताए घर से निकल गई और नोएडा में अपने किसी भाई बहन कजिन के घर चली गई. भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी छात्र बारिश में फंसी थी और उसने बस को रोकने का इशारा किया. ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बैठा लिया और बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है.
जान से मारने की दी धमकी
पुलिस ने बताया कि बस चलने की कुछ देर बाद ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और छात्र ने जब इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया. पीड़िता के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया. छात्रा ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दी.
पुलिस ने जांच की तेज
आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से फरार हो गए. रात में छात्र ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी पुलिस ने दोनों आरोपियों को टिमारपुर की एक बस पार्किंग में गिरफ्तार किया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस भी जब्त की है. साथ ही फोरेंसिक जांच भी मामले को लेकर की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Punjabi Social Media Influencer Manjeet Kaur की मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना वाले दिन बस में खराबी थी और आरोपियों उसे मरम्मत के लिए सूरजपुर की एक वर्कशॉप में लेकर गए थे. मरम्मत पूरी होने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस को टिमारपुर ले जा रहे थे तभी परी चौक पर उनकी मुलाकात छात्रा से हुई थी. बारिश और अकेले छात्रा को देख उन्होंने घिनौना काम किया. वही सवाल यह भी उठता है कि सरकार एक और जहां दावे कर रही है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तो ऐसे में ऐसे आरोपियों पर कब तक पूरी तरह से नकल कसी जाएगी.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

"हम कर के रहेंगे" "We Will Do It" पीएम मोदी का नया नारा
7 अक्टू॰ 2026
बंदूक की नोक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
6 अक्टू॰ 2026
बड़ा बदलाव- ट्रेन की टिकट बुकिंग में होगा बदलाव, जाने नए नियम, नहीं तो होगा पछतावा
6 अक्टू॰ 2026
UP ELECTION- ओवैसी को मिलेगी सपा का साथ ? AIMIM की चेतावनी
5 अक्टू॰ 2026
सिर्फ 20 रुपए के लिए कर दी हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
5 अक्टू॰ 2026
CEC Gyanesh Kumar Protest दिल्ली में घमासान, मुंबई में उत्सव
3 अक्टू॰ 2026
नाइटक्लब में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, कपड़े उतारकर पीटा
3 अक्टू॰ 2026



