शादीशुदा प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, और फिर...!

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका से मिलने पर परिजनों ने रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल।
उत्तर प्रदेश के Saharanpur news से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलने की ठानी लेकिन उसे ऐसा करना इतना महंगा पड़ गया जोकि उसने कभी सोची भी नहीं होगी. दरअसल, थाना मिर्जापुर Mirzapur क्षेत्र के कासिमपुर गांव का ये पूरा मामला है. जहां एक युवक पर आरोप लगा है कि वो अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद रस्सी से बांधकर उसे लटकाया गया और मारपीट की गई, मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा रहा है कि युवक को कैसे लटकाया गया और फिर मारपीट की गी. हालांकि वीडियो कब और कहां की है और इस मामले में कौन-कौन शामिल है इसको लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. ताकि इससे जुड़े सभी तथ्य सामने आ सके.
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक शादीशुदा है और वह युवती से मिलने के लिए गांव पहुंचा था. इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली आरोप है कि परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. केवल मारपीट ही नहीं की गी बल्कि युवक से 5 लाख रुपए लिए गए.
वहीं, यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की. इन आरोपों की भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा है.
सीओ बेहट, प्रिया यादव ने बताया कि थाना मिर्जापुर से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कथित तौर पर एक युवक को बांधकर उसे मारपीट करने और उससे पैसे वसूलने के आरोप लगाए गए हैं. जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त का नाम शहजाद उर्फ इलियास है जोगी मिर्जापुर का ही निवासी है. शहजाद पहले से ही शादीशुदा है, वह अपनी गर्लफ्रेंड गुलफशा से मिलने के लिए उसके घर गया हुआ था, उसके घर वालों ने उसे पकड़ लिया. फिर उससे पैसे भी लिए गए. मामले में जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Gorkhpur- छात्रा को Kiss कर रहा था टीचर, भाई ने की पिटाई
वहीं यह मामला इस समय इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर किसी नजर पुलिस की कार्रवाई पर है. हालांकि अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Suicide Case- 'मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है', लड़कों से बात करती थी
1 अक्टू॰ 2026
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर
1 अक्टू॰ 2026
9% छात्रों को आता है आत्महत्या का विचार, NTF सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
30 सित॰ 2026
पति के हाथ छोले-भटूरे देख भड़की पत्नी, कर दिया बुरा हाल
30 सित॰ 2026
₹645 Cr IDFC Bank Scam: ED की ट्राइसिटी में 14 जगह रेड
29 सित॰ 2026
LPU Punjab Student Protest यूनिवर्सिटी में क्यों हुआ बवाल?
29 सित॰ 2026
राम भगवान अमीरों के, महादेव गरीबों के भगवान- सीएम रेड्डी
29 सित॰ 2026



