HBN News 24 Logo

26 नवंबर को पंचकूला में दिखेगी कांग्रेस की बड़ी ताकत! संविधान रक्षा मार्च को लेकर अग्रवाल भवन में बनी रणनीति, संजय दत्त ने संजय चौहान की जमकर की तारीफ

हरियाणा कांग्रेस की बैठक पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च की रणनीति तैयार करते संजय दत्त और कांग्रेस नेता

हरियाणा कांग्रेस की बैठक पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च की रणनीति तैयार करते संजय दत्त और कांग्रेस नेता

Author
Manuj Bhanvra पंचकूला, 24 नवंबर 2026, (अपडेटेड 05:11 am)

पंचकूला। सोमवार को पंचकूला के अग्रवाल भवन में हरियाणा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, एआईसीसी ऑब्जर्वर रवि जोशी, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और मीडिया इंचार्ज संजीव भारद्वाज सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों की समीक्षा करना और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान हरियाणा के सभी जिलों से कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस मार्च को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

बैठक के दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान की जमकर सराहना की। उन्होंने संजय चौहान की सादगी, कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी सोच, समर्पण और कार्य करने के जोश की प्रशंसा करते हुए उनके संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की। बैठक में संजय चौहान की सक्रिय भूमिका और पार्टी संगठन को मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित सत्यहित मराना प्रताप भवन में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे हरियाणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

Manuj Bhanvra

About the Author: Manuj Bhanvra

Manuj Bhanvra is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

संबंधित खबरें

और खबरें →
Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मुठभेड़ खत्म

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मुठभेड़ खत्म

18 नव॰ 2026
GTA VI Release: भारत में रात 12 बजे लॉन्च, जानें कीमत

GTA VI Release: भारत में रात 12 बजे लॉन्च, जानें कीमत

18 नव॰ 2026
SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, फरमान वापस लेने की उठाई मांग

SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, फरमान वापस लेने की उठाई मांग

18 नव॰ 2026
Delhi Pollution Drop: बिना बारिश-तेज हवा के कैसे साफ हुई हवा

Delhi Pollution Drop: बिना बारिश-तेज हवा के कैसे साफ हुई हवा

17 नव॰ 2026
MS Dhoni IPL Retirement: सीएसके के नए मेंटर बने एमएस धोनी

MS Dhoni IPL Retirement: सीएसके के नए मेंटर बने एमएस धोनी

17 नव॰ 2026
स्पर्श पोर्टल के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को पंचकूला में होगा कार्यालय का घेराव

स्पर्श पोर्टल के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को पंचकूला में होगा कार्यालय का घेराव

17 नव॰ 2026
मोरनी हिल्स और हंगोला में गूंजी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' की आवाज, रवि जोशी ने दिया लोकतंत्र मजबूती का संदेश

मोरनी हिल्स और हंगोला में गूंजी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' की आवाज, रवि जोशी ने दिया लोकतंत्र मजबूती का संदेश

16 नव॰ 2026
पत्नी से छिपाया रिश्ता, कंपनी के अफसरों को बताया बिजनेस डील! जेनसन हुआंग की कहानी ने Nvidia में मचाया तूफान

पत्नी से छिपाया रिश्ता, कंपनी के अफसरों को बताया बिजनेस डील! जेनसन हुआंग की कहानी ने Nvidia में मचाया तूफान

14 नव॰ 2026