HBN News 24 Logo

Gorkhpur- छात्रा को Kiss कर रहा था टीचर, भाई ने की पिटाई

Gorakhpur computer center teacher caught misbehaving with student, beaten by brother

Gorakhpur computer center teacher caught misbehaving with student, beaten by brother

Author
Vivekगोरखपुर, उत्तर प्रदेश, 11 सितंबर 2026, (अपडेटेड 05:03 am)

Gorkhpur News- देश में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. ऐसे ही एक मामला सामने आया है यूपी के गोरखपुर Gorkhpur से जहां एक एक टीचर ने अपनी एक छात्रा से अश्लील हरकत करने की कोशिश की इसी दौरान छात्रा का भाई पहुंच गया जिसके बाद टीचर की जमकर पिटाई की गई. 

दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है. जहां करीब 40 बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाता है. लेकिन इसी बीच टीचर की एक करतूत ने सबको हैरान और परेशान कर दिया. बताया जा रहा है कि क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया और कहा कि एक्सट्रा क्लास दी जाएगी लेकिन इसी दौरान टीचर ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया. जिसका वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टीचर की इस हरकत की जानकारी जैसे ही छात्रा के भाई को मिली तो वह भी अपने कुछ साथियों के साथ कंप्यूटर सेंटर पर पहुंच गया. उसने जाते ही टीचर ने सवाल किए की क्लास होने के बाद वह क्लास में क्या कर रहा है. मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने टीचर की पिटाई की और उसपर कई गंभीर आरोप भी जड़े.

वहीं कुछ देर बाद छात्रा के भाई ने भी टीचर की जमकर पिटाई की और मौके पर वीडियो भी बनाई जिसमें कंप्यूटर लैब के अंदर शिक्षक और छात्रा दिखाई दे रही हैं. वहीं जब टीचर से सवाल-जवाब किए गए तो वह घबरा गया. जिसके बाद युवकों ने टीचर पर थप्पड़ बरसा दिए. आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को एक्सट्रा क्लास के नाम पर सेंटर में रोका था.

वहीं इस मामले में परिजनों का आरोप है कि छात्रा को रोकने के पीछे शिक्षक की मंशा ठीक नहीं थी.जिसको लेकर गोरखपुर Gorkhpur police पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है. पुलिस ने वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और शिक्षक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में 16 साल की छात्रा से स्लीपर बस में गैंगरेप

Gorkhpur पुलिस ने दी अहम जानकारी

Gorkhpur गोरखपुर के सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक कोचिंग सेंटर का शिक्षक छात्रा के साथ गलत हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है.

सीओ के मुताबिक,  आरोपी शिक्षक जगदीश चौरसिया को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं अब इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे टीचरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी गलती कोई फिर से ना कर सके. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं में ध्यान में रखते हुए ही मामले में अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!