HBN News 24 Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, ये रही वजह?

PM Modi Congratulates Giorgia Meloni on Record Tenure as Italy Prime Minister

PM Modi Congratulates Giorgia Meloni on Record Tenure as Italy Prime Minister

Author
Vivekनई दिल्ली, 4 सितंबर 2026, (अपडेटेड 09:56 am)

एक बार फिर पीएम मोदी और मेलोनी सोशल मीडियो पर छाए हुए हैं. इस बार पीएम मोदी ने मेलोनी को बधाई दी है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. दरअसल पूरा मामला जुड़ा है इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की एक उपलब्धता से, जिसको लेकर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. ऐसा पहली बार है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बनी रही हैं. जिसको लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को बधाई दी है.

Pm Modi Congratulates Pm Meloni
Pm Modi Congratulates Pm Meloni

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। आगे उन्होंने भारत और इटली के रिश्तों की मजबूती पर जोर देते हे कहा कि मेलोनी की दोस्ती भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम रही है।

सत्ता में रहते हुए मेलोनी को 1413 दिन पूरे

जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने नया रिकॉर्ड हासिल करते हुए 1413 दिन सत्ता में पूरे किए हैं, 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। जिसको लेकर इस समय खूब चर्चाएं हो रही हैं. इसके साथ ही मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ा है। बर्लुस्कोनी की दूसरी कैबिनेट 2001 से 2005 तक 1412 दिन सत्ता में रही थी। मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। जिसके बाद से उन्होंने अपने देश की जनता के हित में काम किए और कई देशों के दौरा कर मजबूती प्रदान करने का काम भी किया.

मेलोनी ने भी पीएम मोदी को दी थी बधाई

राजनीति में कोई कामयाबी मिलने पर बधाई देना आम बात है. इससे पहले जून 2026 में जब नरेंद्र मोदी ने 4399 दिन लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहकर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था, तब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई थी. मेलोनी ने पोस्ट के जरिए कहा था कि बधाई हो नरेंद्र मोदी. आज आप भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं.

जाने, इटली का राजनीतिक इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इटली में पिछले कई दशकों से सरकारों के बार-बार बदलने और राजनीतिक अस्थिरता का इतिहास देखा गया है। 80 साल पहले गणराज्य बनने के बाद से देश में 68 सरकारें बन चुकी हैं। लेकिन औसतन इन सरकारों का कार्यकाल 13 महीने का ही रहा है. ऐसे में मेलोनी की सरकार का कार्यकाल काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

जब मेलोनी को पीएम मोदी ने दी थी ‘मेलोडी’ टॉफी

Melodi Selfie Pm Modi
Melodi Selfie Pm Modi

इसी साल पीएम मोदी इटली के दौरे पर रहे थे. जब प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया था। इसको लेकर मेलोनी ने बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. मोदी और मेलोनी की साथ की तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर #Melodi काफी लोकप्रिय हुई थी।

वहीं विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी भी हुई थी और कई तरह के सवाल खड़े किए थे. वहीं मेम्स भी इसको लेकर खूब बने थे.

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, ये रही वजह? | HBN24 News