कर्ज ना देने पर खौफनाक सजा, महिला का अपहरण कर उतरवाए कपड़े

बेंगलुरु में कर्ज न चुकाने पर महिला का अपहरण, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कर्ज वसूली को लेकर आज तक कई मामले आपने सुने और देखे होंगे. लेकिन कई बार कुछ मामले ऐसे सामने आते हैं जो सबको हैरानी में डालने का काम करते हैं. ऐसे ही एक मामला सामने आया है कर्नाटक से जहां पर नियमो को ताक पर रखते हुए महिला के साथ अबद्रता की सारी हदें पार कर दी गई. बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज नहीं देने पर आरोपियों ने कथित तौर पर महिला का अपहरण किया उसके बाद निर्वस्त्र कर महिला के साथ मारपीट भी की गई. हद तो तब हो गई जब इस मामले में दो महिलाओँ पर भी आरोपी लगे हैं. जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, दो महिलाओं एक पुरुष ने पीड़िता का पहले अपहरण किया और उसके बाद महिला को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया. साथ ही धमकी दी गई कि अगर वो समय पर लोन के पैसे और ब्याज नहीं देती है तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा.
पुलिस ने दी जानकारी
पूरा मामला जब सामने आया, जब पीड़िता महिला की मां ने चंद्रालेआउट पुलिस को ये जानकारी दी की उसकी बेटी लापता है. पुलिस के अनुसार महिला ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से 1 लाख रुपये उधार लिए थे. इसके बाद जब महिला को ओर पैसों को जरूरत महसूस हुई तो उसने रेशमा के जरिए आरोपी नाजत से भी 50 हजार रुपये और उधार लिए थे. पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते पीड़िता पिछले 6 महीने से ब्याज नहीं दे रही थी साथ ही 2 महीने से एक भी किश्त नहीं दी थी.
लगातार पैसों के लिए फोन आने से परेशान पीड़िता ने रेशमा का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया और अपनी मां के पैसे रहने के लिए चली गई. इसके बाद नाजत ने कथित तौर पर महिला को काम दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया. वहां रेशमा और उसका पति सुहैल भी पहुंच गए. आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की.
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला यहीं नहीं थमा महिला पर चाकू से हमला किया गया और जबरन उसे ऑटो में बैठाकर ले गए. उसे कुंबलगोडु के पास एक घर में कैद किया गया. जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई. जब पुलिस तक लापता होने की शिकायत पहुंची तो पूरे मामले की जांच गंभीरता से कई और आरोपियों तक पुलिस पहुंची और महिला को आरोपियों के कब्जे से छुटवाया. वहीं तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया.
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान और सोचने को मजबूर है कि पैसे ना देने पर कोई इस हद तक खौफनाक कदम उठा सकता है. हालांकि अब पुलिस जांच पर सबकी नजर है और देखना होगा कि आगे इस मामले में ओर क्या कुछ निकल कर सामने आता है और आरोपियों के खिलाफ कौन सी कार्रवाई अमल में लाई जाती है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!