सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा उछाल: जाने आज के ताजा रेट

सोने और चांदी के बढ़ते दाम और ज्वेलरी खरीदते ग्राहक
सोने और चांदी के रेटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिसको लेकर आमजन में चिंता का माहौल है. वहीं सबसे ज्यादा चिंता उन परिवारों में जिनके घरों में शादी है. इस समय सोने और चांदी के रेट आसमान पर पहुंच रहे हैं और इसके पीछे कई वजह सामने आ रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत gold price hike 2,549 रुपए चढ़कर 1.54 लाख रुपए तक हो गई है. हालांकि इस हफ्ते में तीन दिन सोने के रेटों में गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन एक बार फिर सोने के रेटों में छलांग देखी गई है. जिसको लेकर जनता की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं और वे सरकार से इस मामले को लेकर गंभीरता से लेने की मांग कर रहे हैं क्योंकि भारत के रिति रिवाजों में सोने और चांदी लेने-देने का चलन है ऐसे में अगर लगातार सोने के रेट बढ़ते हैं तो लोगों की मुश्किलें बढ़ना लाजमी होगा.
वहीं बात अगर एक किलो चांदी की कीमत की करें तो 4 हजार 420 रुपए से बढ़कर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस हिसाब से बीते एक महीने में सोना 11 हजार और चांदी 16 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।
वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
ये खबर भी पढ़ें- खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ना कितना सामान्य? जानिए कब करें चिंता और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
हर शहर में सोने के दाम अलग होने की क्या है वजह ?
आमूमन ये देखा गया है कि सोने के दाम हर शहर में अलग होते हैं. इसके पीछे कई वजह होती हैं. सबसे पहले वजह ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी होती है. एक स्थान से दूसरे स्थान सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है जिसके कारण ही दामों में काफी अंतर देखा जाता है. इसके साथ ही खरीदारी की मात्र भी अलग दाम होने की एक बड़ी वजह है. दरअसल, दक्षिण भारत में करीब 40 प्रतिशित के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। वहीं ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
सोना खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान ?
बढ़ते सोने के रेटों के साथ ही आज के समय में गैर कानूनी काम भी तेजी से हो रहे हैं. ऐसे में सोना खरीदने gold buying tips से पहले कई चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है. ताकि किसी तरह के फ्रॉड से बचा जा सके. हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड BIS hallmark gold का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदना चाहिए. इससे ये भी पता लगता है कि सोना कितने कैरेट का है. इसके साथ ही सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत जाने ले. इसके लिए आप अलग-अलग सोर्सेज की मदद ले सकते हैं कई ऐसे वेबसाइट्स हैं जिससे सोने के दामों का पता लगाया जा सकता है. सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। इसके साथ ही मेकिंग चार्ज को लेकर भी आप अपने ज्वैलर्स से पूरी जानकारी हासिल कर लें क्योंकि हर दुकानदार के मेकिंग चार्ज अलग होता है और आप इसके लिए मोलभाव भी कर सकते हैं. ज्वेलर्स अक्सर इसे कम करने के लिए तैयार हो जाते हैं, खासकर यदि आप बड़ी खरीदारी कर रहे हों।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Pakistan Bombing: Kohat में बड़ा फिदायीन हमला, 21 मौतें
19 सित॰ 2026
ट्रंप ने भारत और चीन पर 100% टैरिफ पर हस्ताक्षर किए
19 सित॰ 2026
Rape and Murder- 17 साल की लड़की के साथ रेप, और फिर हत्या, जाने पूरा मामला
18 सित॰ 2026
Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए नियमों में बदलाव, अब इन नियमों का पालन जरूरी
18 सित॰ 2026
Xi Jinping Health Rumors: BRICS 2026 में Stroke की अफ़वाह
17 सित॰ 2026
Delhi Cop Suspended: BRICS Summit में Reel बनाना पड़ा भारी
17 सित॰ 2026
IND vs AFG 3rd T20I: Abhishek Sharma ने जड़ा 30-Ball Century
17 सित॰ 2026



