हैरानी ! पति को छोड़ा, महिला सहकर्मी के साथ रह रही पत्नी !

Ghaziabad wife leaves husband to live with female colleague news update
ऑफिस लाइफ से जुड़े ऐसे कई किस्से सामने आते हैं जो कई बार लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं. सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी कई खबरे सामने आती रही हैं. ऐसे ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया गाजियाबाद से जहां एक पत्नी ने अपने पति को छोड़ने का फैसला किया. लेकिन उसके बाद उसने जो कदम उठाया इसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दरअसल, महिला ने पति से अलग होकर अपनी महिला सहकर्मी के साथ रहने का फैसला किया. महिला पिछले करीब एक महीने से अपनी अपनी साथी सहकर्मी युवती के साथ किराए के कमरे में रही थी. कई दिनों पत्नी के घर ना पहुंचने पर पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो महिला अपनी साथी महिला कर्मी के साथ किराए के कमरे में मिली. जब पति ने पत्नी को वापस साथ चलने के लिए कहा, तब महिला ने अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपनी महिला सहकर्मी के साथ ही रहने की बात कही. पत्नी के मुंह से ऐसा जबाव सुन पति भी हैरान हो गया और वहां मौजूद लोग भी अचंबित रह गए.
मिली जानकारी के अनुसार प्रिया और नीलम एक ही निजी कंपनी में काम करती हैं और इसी बीच जब दोनों को काम करते हुए काफी वक्त बीत गया तो दोनों की दोस्ती ओर भी गहरी हो गई. ऐसे में प्रिया और उसके पति के बीच हर रोज विवाद होने लगा. 12 अगस्त को हुए विवाद के बाद प्रिया घर से चली गई. जिसके बाद परिजनों ने खुब तलाश की लेकिन प्रिया कहीं नहीं मिली.
मामले ने जब तूल पकड़ा तो पता लगा कि नीलम के परिजन भी उसकी तलाश लंबे समय से कर रहे थे.दोनों के परिवारों के बीच चिंता का माहौल था. ऐसे में दोनों परिवारों को सोशल मीडिया की मदद से पता लगा कि दोनों एक साथ खोड़ा में रह रही हैं. परिवार के लोग खोड़ा पहुंचे तो वंदना एनक्लेव इलाके में दोनों एक साथ मिलीं जहां वह किराए के मकान में रह रही है. परिजनों ने उन्हें समझाने और घर वापस चलने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने अलग होने से इनकार कर दिया. प्रिया ने पति के साथ जाने से भी मना कर दिया और नीलम के साथ ही रहने की बात कही.
ये भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, और फिर...!
पुलिस को दिए बयानों में प्रिया ने कहा कि उसके पति का व्यवहार ठीक नहीं है और मारपीट किए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए. जिसके बाद भी दोनों के परिजनों ने घर जाने की बात कही लेकिन दोनों ने अलग ना होने का फैसला किया. जिसके बाद पुलिस ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है और शिकायत के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!