तेलंगाना- दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, 9 दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, अलवाल थाने में 9 लोगों पर मामला दर्ज, 8 आरोपी गिरफ्तार।
महिला सुरक्षा को लेकर भले ही कई गंभीर कदम उठाने की बात सरकारों की मुंह से कही गई हो. लेकिन आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. देश के किसी ना किसी कोने से हर रोज ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं. जो महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़ा करती हैं. ऐसा ही एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है. तेलंगाना से जहां एक छात्रा के साथ गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है.
तेलंगाना में 9 दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम
दरअसल, पूरा मामला है तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के अलवाल थाना क्षेत्र का, जहां से झकझोर देने वाली ये घटना सामने आई और इस मामले में एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 दरिंदों ने वारदात को अंजाम दिया है. जिसके बाद से इलाके के लोगों में भारी रोष है और वे कानून से इस मामले में कड़ी से कड़ी से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को कोई अंजाम देने की सोचे तो उसे कानून का खौफ नजर आए.
तेलंगाना पुलिस की गिरफ्त में आठ आरोपी
हालांकि, मामला गंभीर होने के चलते तेलंगाना पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाई है और राज्य में हाई अलर्ट के साथ ही ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है. लेकिन अभी एक आरोपी फरार बताय़ा जा रहा है जिसको लेकर लगातार पुलिस अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है और आरोपी की तलाश के लिए CCTV कैमरों की भी मदद ली रही है. लेकिन अभी तक फरार आरोपी का कुछ पता लग नहीं पाया है.
पुलिस जांच में हुई बड़े खुलासे
अलवाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दर्ज इस मामले में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. जिसके मुताबिक आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक प्लान बनाया था. ताकि वो इस घिनौने काम में सफल हो सकें. उन्होंने पहले पीड़िता के पुरुष दोस्त की मदद ली और फिर उस पुरुष मित्र ने कथित तौर पर धोखे से छात्रा को जाल में फंसाया और आरोपियों तक पहुंचाया, जिसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया।
तीन दिनों तक पीड़िता को अपने कब्जे में रखा
आरोपियों की घिनौनी सोच यहीं नहीं थमी उन्होंने अपहरण के बाद तीन दिनों तक पीड़िता को अपने कब्जे में रखा और यौन शोषण किया. हालांकि. अभी पुलिस की ये स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि आरोपियों ने कहां और कब छात्रा का अपहरण किया था और कहां उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा था.
ये भी पढ़ें- हैरानी ! पति को छोड़ा, महिला सहकर्मी के साथ रह रही पत्नी !
आरोपियों से सख्ती से पूछताछ जारी
पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर हर सवाल का जवाब ढूंढने में लगी है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अपहरण और बलात्कार के दौरान कौन-कौन सी अन्य जगहें शामिल थीं और क्या इस अपराध में कुछ और लोग भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मददगार की भूमिका निभा रहे थे।
तेलंगाना पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों की ली रही मदद
तेलंगाना पुलिस के अलावा इस मामले में अन्य एजेंसिया भी जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं ताकि हर पहलू तक पहुंचा जा सके. पुलिस की माने तो इस मामले में अन्य खुलासे भी हो सकते हैं अभी फरार एक आरोपी की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसको उसके किए की कठोर सजा दी जाएगी.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

LPU Violence Case: 4 FIR दर्ज, 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर
2 अक्टू॰ 2026
Punjab CM Bhagwant Mann: 36.87 लाख महिलाओं को ₹1262 करोड़
2 अक्टू॰ 2026
Pilot Attack कॉकपिट में हमलावर पायलट को कैसे मिली क्लीयरेंस?
1 अक्टू॰ 2026
Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा
1 अक्टू॰ 2026
Suicide Case- 'मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है', लड़कों से बात करती थी
1 अक्टू॰ 2026
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर
1 अक्टू॰ 2026
9% छात्रों को आता है आत्महत्या का विचार, NTF सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
30 सित॰ 2026



