52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाने पर लगा बैन

Tamil Nadu temple smartphone ban news status Reel photography banned 52 temples.
देश के कई राज्यों के मंदिरों में लगातार बढ़ती भीड़ और सेल्फी के क्रेज को लेकर नियमों में सख्ती की जा रही है. उत्तराखंड सरकार ने इसको लेकर पहले सख्ती की थी. लेकिन अब इसी बीच तमिलनाडु सरकार Tamil Nadu Temple Smartphone ban ने भी बड़ा फैसला लिया है. जिसके चलते राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी और साथ ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद रहेगा. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद ये नियम पूरी तरह से लागू कर दिया गया है. नए नियमों के अनुसार श्रद्धालुओं को मंदिर में माथा टेकने से पहले ही अपने स्मार्टफोन काउंटर पर जमा करने होंगे. बकायदा मंदिर प्रबंधन की ओर से इसको लेकर 5 रुपए हर स्मार्टफोन पर वसूले जाएंगे. हालांकि जिन मोबाइल फोन में कैमरे की सुविधा नहीं है वे मंदिर के अंदर ले जाए जा सकते हैं.
मंत्री रमेश ने दी जानकारी
नए नियमों को लेकर हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स (HR&CE) मंत्री रमेश ने ये जानकारी जनता के साथ साझा की है. बता दें कि यह फैसला 2 दिसंबर 2022 को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के आदेश के आधार पर जारी किए गए हैं। दरअसल, मंदिर परिसरों में कई युवाओं की ओर से Temple Photography Reels Ban फोटो खींचने, रील बनाने और वीडियो रिकॉर्ड करने के प्रचलन को लेकर कुछ लोगों ने चिंता जाहिर की थी. जिसको लेकर लगातार मंथन किया जा रहा था और सभी हालातों को देखते हुए अब तमिलनाडू के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
ये भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जाने पूरी खबर
मंत्री रमेश HRCE Minister Ramesh Temple Order ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन मोबाइल फोन में कैमरा नहीं है, उन्हें मंदिर के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। नए नियम का उद्देश्य मंदिरों की पवित्रता और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। नए नियम लागू होने के साथ ही स्मार्टफोन जमा करने के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर और दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश किए थे जारी
हाईकोर्ट Madras High Court Temple Phone Order ने तिरुचेंदूर के अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया था। इससे पहले भी मंदिरों को मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे।
VIP लोगों पर नियम होंगे लागू
इस पूरे मामले में ये नियम केवल आम जनता के लिए नहीं ब्लकि VIP लोगों के लिए भी हैं. कोई सेलेब्रेटी, एक्टर या किसी नेता के मंदिर जाने पर भी स्मार्टफोन ले जाना मना होगा. बकायदा इसके लिए मंदिर अधिकारियों को लोगों को जागरुक करने के लिए मंदिर के गेट के बाहर बोर्ड लगाना जरूरी होगा. लाउडस्पीकर के जरिए भी श्रद्धालुओं को इस नियम की जानकारी देने को कहा गया है। विभाग ने मंदिर परिसर में देवी-देवताओं की फोटो खींचने, वीडियो बनाने और धार्मिक अनुष्ठानों की रिकॉर्डिंग पर भी रोक लगाई है। आपको बता दें कि तमिलनाडू में सरकार ने इससे पहले भी राज्य में जनता के लिए हितों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए हैं. जिसको लेकर देश के अन्य राज्यों में चर्चा भी हो रही है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Xi Jinping Health Rumors: BRICS 2026 में Stroke की अफ़वाह
17 सित॰ 2026
Delhi Cop Suspended: BRICS Summit में Reel बनाना पड़ा भारी
17 सित॰ 2026
IND vs AFG 3rd T20I: Abhishek Sharma ने जड़ा 30-Ball Century
17 सित॰ 2026
US House Vote: Russian Oil ख़रीदने पर India को 100% Tariff
17 सित॰ 2026
Saudi Arabia Shoots Down Houthi Drone Near Mecca: तनाव बढ़ा
16 सित॰ 2026
New UPI Rules from October 15: क्या आम यूजर पर लगेगा चार्ज?
16 सित॰ 2026
सेकेंड हैंड फोन लेने से पहले सावधान, ये गलती की तो होगा पछतावा
16 सित॰ 2026



