प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर

प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम के बदले नियम और दर्शन व्यवस्था की फोटो
प्रेमानंद महाराज आज देश और दुनिया में प्रसिद्ध हैं. दूर-दूर से करोड़ों भक्त उनके दर्शन के लिए मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं. ऐसे में उनके शिष्य की मौत के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. कई लोगों के मन में कई सवाल हैं और मौत की असली वजह को लेकर पुलिस जांच करने में जुटी है. लेकिन इसी बीच खबर सामने आ रही है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद आश्रम में कई व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं. जिसका पालन अब सख्ती के साथ किया जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार केली कुंज आश्रम में दीक्षा देने का कार्यक्रम अनिश्चतकाल के लिए अब बंद होगा. पहले आश्रम में भक्तों को दीक्षा दी जाती थी लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. इसके साथ ही पहले एक ओर जहां टोकन के जरिए दर्शन होते थे. वहीं अब इस नियम में भी बदलाव हुआ है. अब टोकन के जरिए होने वाले दर्शनों पर भी रोक लगी है. वहीं यमुना विहार कुंज बेलवान स्थित आश्रम में जहां दीक्षित भक्तों को दर्शन की व्यवस्था मिल रही थी, वहां भी अब दर्शन बंद कर दिए गए हैं.
सेवादारों ने दी भक्तों को अहम जानकारी
नियमों में बदलाव को लेकर आश्रम में सेवा दे रहे सेवादारों की ओर से जानकारी साझा की गई है ताकि भक्तों को किसी तरह की उलझन ना हो. इसके साथ हीफिलहाल आश्रम पहुंचने वाले भक्तों के लिए पहले जैसी व्यवस्था नहीं रहेगी. साधारण शब्दों में कहा जाए तो अब नए भक्तों को दीक्षा देने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी. हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ये रोक कब तक के लिए लगाई गई है. अभी इसे अनिश्चितकालीन रोक के तौर पर माना जा रहा है.
इसके साथ ही टोकन के जरिए होने वाले दर्शन भी अनिश्चितकाल के लिए बंद हुए हैं. दरअसल, बड़ी संख्या में भक्त आश्रम में पहुंचे थे और उन्हें टोकन के जरिए दर्शन प्राप्त होते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. टोकन व्यवस्था को पूरे तरीके से बंद कर दिया गया है. नए बदलावों के कारण प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वाले भक्तों में निराशा है और उनकी ये इच्छा है कि जल्द से जल्द पहली जैसी व्यवस्था की जाए.
दीक्षित भक्तों के लिए भी दर्शन व्यवस्था बंद
आश्रम के सेवादारों ने एक ओर बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है. जिसके तहत यमुना विहार कुंज बेलवान वाले आश्रम में दीक्षित भक्तों के दर्शन की जो व्यवस्था चल रही थी, उसे भी बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही सेवा व्यवस्था में लगे सेवादारों की वेशभूषा में भी बदलाव हुआ है.
वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में घटी इस अप्रत्याशित घटना के बाद से ही प्रशासनिक और आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों की नजरें भी पूरी तरह से टिकी हुई हैं। शिष्यों और भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आश्रम समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब आश्रम के मुख्य द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अनुशासनहीनता से बचा जा सके। सेवादारों के पहनावे में किए गए बदलाव का मुख्य उद्देश्य आश्रम की गरिमा को बनाए रखना और बाहरी तथा आंतरिक व्यवस्था के बीच एक स्पष्ट पहचान स्थापित करना है।
भक्तों में असमंजस और सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म
घटना के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की अटकलें और चर्चाएं चल रही हैं। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि भविष्य में उन्हें महाराज जी के दर्शन कैसे प्राप्त होंगे। केली कुंज आश्रम के बाहर अक्सर लंबी कतारें लगी रहती थीं, लेकिन नए नियमों के लागू होने के बाद से वहां सन्नाटा पसरा हुआ है या फिर केवल सीमित लोग ही नजर आ रहे हैं।
भक्तों का कहना है कि वे आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन के लिए वृंदावन आते हैं, और ऐसे में दीक्षा और दर्शन की प्रक्रिया बंद होने से उन्हें गहरा आघात लगा है। हालांकि, आश्रम प्रबंधन और सेवादार लगातार यह अपील कर रहे हैं कि भक्त किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें।
ये भी पढ़ें -प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने की क्यों की आत्महत्या, जाने पूरा मामला
पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई
दूसरी ओर, इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी पूरी मुस्तैदी के साथ जांच-पड़ताल कर रहा है। फॉरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एक पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है, चाहे वह आंतरिक कलह का मामला हो या फिर किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि का। जैसे ही जांच के निष्कर्ष सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आश्रम प्रबंधन ने भी पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सबके सामने आ सके और इस घटना से जुड़ी सारी असमंजस की स्थिति दूर हो सके।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Delhi Air Pollution: डबल होगा Parking Charge, 50% WFH नियम
28 सित॰ 2026
Reels देखने वाले ध्यान दें, नहीं तो होगा बुरा असर
28 सित॰ 2026
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई
28 सित॰ 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने की क्यों की आत्महत्या, जाने पूरा मामला
27 सित॰ 2026
कलयूगी बेटे ने की पिता की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
27 सित॰ 2026
पाकिस्तानी रिपोर्टर पर भड़के जयशंकर, बोले एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा
26 सित॰ 2026
क्यों एक मां ने की बेटे के लिए फांसी की मांग, जानिए पूरा मामला
26 सित॰ 2026



