HBN News 24 Logo

नितिन नवीन ने राहुल गांधी का ‘मियां’ कहा, जाने पूरा मामला

हल्द्वानी में राहुल गांधी पर निशाना साधते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन | Nitin Nabin statement on Rahul Gandhi Vande Mataram

हल्द्वानी में राहुल गांधी पर निशाना साधते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन | Nitin Nabin statement on Rahul Gandhi Vande Mataram

Author
Vivekनई दिल्ली, 10 सितंबर 2026, (अपडेटेड 10:15 am)

इन दिनों देश की राजनीति में वंदे मातरम् Vande Mataram Controversy को लेकर छीड़ा विवाद गरमाया हुआ है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बहसबाजी देखने को मिल रही है. सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को लेकर कई बार भारी प्रदर्शन भी देखने को मिला है. दिग्गज राजनेताओं के इस मुद्दे पर बयान कई बार वायरल भी हुए हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. नीतिन नवीन ने राहुल गांधी को 'मियां' Nitin Nabin Rahul Gandhi Mian कहकर पुकारा है. नितिन नवीन ने अपने एक बयान में कहा कि राहुल मियां भारत की संस्कृति को नहीं समझते क्योंकि वो विदेशी संस्कृति में पले बढ़े हैं। नीतिन नवीन यहीं नहीं रूके उन्होंने अपने बयानों के जरिए विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा कि इस देश में ऐसे कई राजनीतिक दल हैं जो वंदे मातरम् बोलने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं. आगे नीतिन नवीन ने कहा कि ‘राहुल मियां’ से कहना चाहता हूं कि राहुल जी आप वंदे मातर्म का महत्व कभी नहीं समझ सकते हैं. क्योंकि आपने कहीं ना कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को नहीं समझा है. राहुल गांधी तो विदेशी संस्कृति में पले और बढ़े हैं.

‘कांग्रेस को निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए’

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस वंदे मातरम् की गूंज से लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया, उस वंदे मातरम् का पूरा गान करने से आपकी माताश्री और आपकी पार्टी अपमानित महसूस करती है। इस कांग्रेस को तो निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए। BJP vs Congress Vande Mataram

जाने क्या है पूरा विवाद ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संसद में वंदे मातरम् बिल पास हो चुका है और बिल के मुताबिक, वंदे मातरम् के सभी अंतरे गाना अनिवार्य है, लेकिन इसी बीच जब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर वंदे मातरम् का गायन हुआ था. लेकिन कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वे राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम् के 6 अंतरों में से केवल दो ही गाएंगे. कांग्रेस के नेता पूरा वंदे मातरम नहीं गाएंगे। इसी को लेकर राजनीति गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हुआ था. बीजेपी ने अपने बयानों के जरिए इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था. हालांकि, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई ज्यादा बयान नहीं दिए थे. लेकिन बीजेपी इस मामले पर कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है.
ये भी पढ़ें- सुर्खियों में Kangana का बयान, धर्म पर क्या बोलीं कंगना

वहीं, इसी बीज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर थे तो उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला था. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी कार्कर्ताओं में भी जान फुंकने का काम किया था और कहा था कि 2027 में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए कड़ी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें.

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट