HBN News 24 Logo

पति के हाथ छोले-भटूरे देख भड़की पत्नी, कर दिया बुरा हाल

Hapur News: Wife catches husband buying chole bhature for girlfriend at Brijghat, viral video of dramatic fight on road.

Hapur News: Wife catches husband buying chole bhature for girlfriend at Brijghat, viral video of dramatic fight on road.

Author
Vivekउत्तर प्रदेश, 30 सितंबर 2026, (अपडेटेड 05:18 am)

कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि समाज सोचने को मजबूर हो जाता है और बात कानून के दायरे तक पहुंच जाती है. ऐसा ही एक अजीब मामला सामने आया हापुड़ से जहां सड़क के बीचों बीच पति और पत्नी के बीच बड़ा विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई और आस-पास से गुजर रहे लोगों को बीच में आना पड़ा

दरअसल, पति अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और खाने के लिए छोले-भटूरे लेकर जा रहा था तभी मौके पर उसकी पत्नी पहुंच गई जिसके बाद सड़क पर जंग का अखाड़ा बन गया और पत्नी ने पति को रंगेहाथ पकड़ कर उसकी धुनाई शुरू कर दी. ये पूरा मामला तीर्थनगर बृदघाट का बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका को गेस्ट हाउस में ठहराकर बाजार में छोले-भटूरे लेने के लिए पहुंचा था. तभी पत्नी को इसकी भनक लगी और वो अपने परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई. मौके पर पति के हाथ में दो प्लेट छोले भूटेरे देखने के बाद पत्नी और उसके परिवार वालों ने जमकर पिटाई शुरू कर दी. इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, अजय नाम के शख्स की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उसके दो बेटे भी हैं. पत्नी कविता का कहना है कि अजय काम का बहाना लगाकर सुबह ही घर से निकल जाता था. लेकिन वह अपनी प्रेमिका से मिलने जाता था. जिसको लेकर वह लंबे समय से परेशान थी. कई बार समझाने के बाद भी अजय ने समझा.

Husband Wife Dispute.jpg
Husband Wife Dispute.jpg
इसी बीच कविता को भनक लगी कि अजय किसी अन्य महिला के साथ बृजघाट में मौजूद है, तो वह तुरंत अपने परिजनों के साथ वहां जा पहुंची. उन्होंने देखा कि अजय एक गेस्ट हाउस के पास दुकान से छोले-भटूरे की दो प्लेट पैक करवा रहा था. पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई

पति अजय ने इस मामले में क्या कहा ?

वहीं जब इस मामले को लेकर पति अजय से उसका पक्ष पूछा गया तो उसने अपनी पत्नी की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह घर के क्लेश से बचने के बाद ही बृजघाट आया था. जिसके बाद उसकी पत्नी ने पलटवार करते हुए कहा कि हाथों में दो प्लेट छोले भटूरे किसके लिए हैं.

मौके पर मौजूद भीड़ भी दोनों के बीच चल रहे इस विवाद को देख रही थी. बाद में पूरा मामला स्थानीय पुलिस चौकी तक पहुंच गया और पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवाया. जिसके बाद दोनों अपने घर लौट गए.

ये भी पढ़ें- होटल में युवती दुष्कर्म, मारपीट और फिर की वीडियो वायरल, जाने पूरा मामला

इस अनोखी और हास्यास्पद घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया के दौर में निजी जिंदगी के राज़ छिपाए रखना कितना मुश्किल हो गया है. जहाँ एक तरफ लोग इस घटना को चटखारे लेकर पढ़ और देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह आधुनिक रिश्तों में आ रहे तनाव, भरोसे की कमी और संवादहीनता जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल खड़े करता है. मात्र दो प्लेट छोले-भटूरे जैसी मामूली सी लगने वाली चीज किस प्रकार एक बड़े पारिवारिक विवाद और तमाशे की वजह बन गई, यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है, तो वहीं कई लोग इसे लेकर यह भी कह रहे हैं कि सोशल मीडिया और तकनीक के इस युग में झूठ छिपाना अब नामुमकिन सा हो गया है. पुलिस की मध्यस्थता और समझौते के बाद भले ही यह मामला फिलहाल शांत हो गया हो, लेकिन यह घटना आसपास के इलाके में लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का एक बड़ा विषय बनी रहेगी, जो यह सिखाती है कि पारिवारिक रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी होना कितना जरूरी है ताकि ऐसी नौबत कभी किसी के सामने न आए.


Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!