होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने किया ये काम

Guwahati hotel murder case: Police arrested the boyfriend Abhijeet Kindu for killing his girlfriend Malani Guria in a hotel room near Rangia railway station.
कभी-कभी रिश्तों में इस तरह का तनाव बढ़ जाता है कि बात को सुलझाने की बजाय इंसान किसी को मौत की सजा देने से भी गुरेज नहीं करता. ऐसा ही एक मामला सामने आया है असम के गुवाहाटी से जहां एक होटल के कमरे में एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई. जिसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा और मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए. जिसको लेकर पुलिस ने जानकारी दी और आरोपी शख्स को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया.
दरअसल, पूरा मामला है गुवाहाटी में रंगिया रेलवे स्टेशन के पास के एक होटल का जहां एक लड़की की होटल के कमरे में लाश मिली. जिसकी पहचान 23 साल की मलानी गुरिया के रूप में हुई है. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और 22 साल के बॉयफ्रेंड अभिजीत किंडू को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने पहले हत्या की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस जांच को प्रभावित करने के लिए खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी भी दी.
पुलिस ने बताया कि मलानी गुरिया के रूप में हुई है और वह असम के सोनितपुर जिले के हुगराजूली गांव की रहने वाली थी वहीं आरोपी अभिजीत किंडू उदलगुरी जिले के रोवता का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मलानी शनिवार रात चेन्नई से असम पहुंची थी. उसके साथ उसकी दो दोस्त भी थीं. तीनों रंगिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां अभिजीत किंडू उन्हें लेने आया था. इसके बाद सभी एक ही होटल में ठहरे थे. मलानी और उसकी दोनों दोस्त होटल के अलग-अलग कमरों में रुकी थीं.
पुलिस जांच में हुए बड़े खुलासे
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बॉयफ्रेंड अभिजीत किंडू मलानी को अपने कमरे में बुलाकर ले गया था दोनों ने एक साथ काफी समय बिताया जिसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस को शक है कि रिश्ते में तनाव के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि अभी मामले में जांच की जा रही है. जिसके बाद ही हत्या की असली वजह साफ हो पाएगी.
वहीं पुलिस को शक ये भी है कि बॉयफ्रेंड अभिजीत किंडू ने हत्या के बाद खुद क जान लेने की भी कोशिश की थी. लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका. कामरूप जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुभाषीष बरुआ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रंगिया पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन किया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, और फिर...!
वहीं इस मामले में पुलिस ने मलानी के साथ आई दो सहेलियों से भी पूछताछ की है. दोनों सहेलियों ने कहा कि वे होटल में चेकआउट करने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान उन्होंने मलानी को फोन किया था लेकिन मलानी ने उनसे कहा कि वो अपने आप चली जाएं. जिसके बाद दोनों सहेलियां होटल से चली गई. मलानी की दोस्तों ने बताया कि मलानी और अभिजीत चेन्नई में एक साथ काम करते थे. पुलिस अब दोनों के रिश्ते, उनके बीच चल रहे तनाव और घटना से पहले हुई बातचीत के बारे में जानकारी जुटा रही है. जांच के दौरान होटल में ठहरने और वहां आने-जाने से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

Pilot Attack कॉकपिट में हमलावर पायलट को कैसे मिली क्लीयरेंस?
1 अक्टू॰ 2026
Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा
1 अक्टू॰ 2026
Suicide Case- 'मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है', लड़कों से बात करती थी
1 अक्टू॰ 2026
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर
1 अक्टू॰ 2026
9% छात्रों को आता है आत्महत्या का विचार, NTF सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
30 सित॰ 2026
पति के हाथ छोले-भटूरे देख भड़की पत्नी, कर दिया बुरा हाल
30 सित॰ 2026
₹645 Cr IDFC Bank Scam: ED की ट्राइसिटी में 14 जगह रेड
29 सित॰ 2026



