आपके fASTag में फ्री में आएंगे 1000 रुपए, करना होगा ये काम ?

NHAI Clean Toilet Picture Challenge Earn Rs 1000 FASTag Recharge on Rajmargyatra App
भारत में इस समय में वाहनचालकों को किसी भी टॉल टैक्स को पार करने के
लिए रकम चुकानी पड़ती है. इसके लिए NHAI की ओर से अलग-अलग नियम भी तय किए गए हैं.
जिसके चलते वाहनचालकों को टैक्स देना पड़ता है. वहीं NHAI की ओर से लोगों को
अलग-अलग तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं. ऐसे में बात अगर हाईवे पर सफर करने के
दौरान की करें तो लोगों को सुविधा देने के लिए टॉयलेट भी बनाए जाते हैं. लेकिन कई
बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां टॉयलेट में साफ सफाई ना होने के चलते वाहन चालकों
को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिससे NHAI की छवि खराब होती
है. ऐसे में NHAI ने अपनी छवि को सुधारने के लिए एक कदम उठाया है. जिसके चलते लोगों को
तो फायदा मिलेगा ही साथ ही आपके fASTag में फ्री में 1000 रुपए भी जमा हो
जाएंगे.
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक स्कीम का ऐलान किया है, जिसके चलते अगर कोई भी गंदे टॉयलेट की जानकारी साझा करता है तो उन्हें रिवॉर्ड दिया जाएगा. ताकि हाईवे पर बने टॉयलेट साफ सुथरे हो सकें और वहां से गुजरने वाले लोगों को सुविधा का लाभ मिल सके.
जाने, NHAI की इस पूरी स्कीम के बारे में
दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ये योजना सितंबर 2025 में लॉन्च हुए क्लिन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज का एक हिस्सा है. NHAI ने इस योजना को 30 जून 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है. अभी तक कई लोगों ने इस योजना का फायदा उठाया है. उन्होंने NHAI को गंदे टॉयलेट की जानकारी देकर फास्टैग रिचार्ज कमाया है.
अब तक 400 से ज्यादा लोगों ने लिया स्कीम का लाभ
2026 के आंकड़ों के मुताबिक अब तक गंदे टॉयलेट की जानकारी देने पर
429 लोगों ने 1000 रुपए का फास्टैग करवा लिया है और ये क्रम लगातार आगे बढ़ रहा
है. NHAI की कोशिश है कि आने वाले दिनों में हाईवे पर बने टॉयलेट बिल्कुल साफ
सुथरे बनें.
1000 रुपए fASTag में जमा करवाने के लिए क्या करना होगा ?
जो भी सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अपने मोबाइल में राजमार्गयात्रा एप डाउनलोड करनी होगी उसके बाद गंदे टॉयलेट की एक तस्वीर अपने मोबाइल में क्लीक करने के बाद जियो-टैगिंग और टाइम-स्टैम्प के साथ उस तस्वीर को अपलोड करना पड़ेगा.
इसके साथ ही यूजर को अपना बेसिक जानकारियां भी साझा करनी होगी. जैसे नाम, लोकेशन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर आदी. आपकी ओर से दी गई फोटो और जानकारियों को जांच पड़ताल के बाद सभी वैध व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर से मिली ऐसी जानकारी के लिए उन्हें इंस्टैंट 1000 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा.
ये ख़बर भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जाने पूरी खबर
आपको बता दें कि NHAI की ओर से ये रिवॉर्ड आपके fASTag रिचार्ज के रूप में मिलेगा. पूरी स्कीम के दौरान एक गाड़ी को सिर्फ एक बार ही रिवॉर्ड मिलेगा. ये रिवॉर्ड नॉन-ट्रांसफरेबल होगा और इसे कैश में क्लेम नहीं किया जा सकेगा. ऐसे मामले में जहां एक ही फैसिलिटी के लिए कई शिकायतें की गई हो. वहां पर जिसने सबसे पहले शिकायत की होगी, उसे इसका फायदा मिलेगा. ये स्कीम सिर्फ NHAI के तहत आने वाले टॉयलेट फैसिलिटी पर लागू होती है. NHAI ने अपनी इस स्कीम को लेकर लोगों को जागरुक किया है और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी भी साझा की है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

राहुल-प्रियंका पर एक ओर मुकदमा, ये लगे आरोप ?
8 अक्टू॰ 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 75 साल की उम्र में निधन
8 अक्टू॰ 2026
Akashvani Bhavan: राहुल और प्रियंका पर दिल्ली पुलिस की FIR
7 अक्टू॰ 2026
PM Modi 25 Years 'वी विल डू इट' का नया मंत्र, 2047 का संकल्प
7 अक्टू॰ 2026
"हम कर के रहेंगे" "We Will Do It" पीएम मोदी का नया नारा
7 अक्टू॰ 2026
शादी के लिए इतना बड़ा झूठ, महिला ने खुद को बताया कुंवारी और PCS अधिकारी
7 अक्टू॰ 2026
Punjab CM हाईकोर्ट का CBI को केस दर्ज करने का निर्देश
6 अक्टू॰ 2026



