HBN News 24 Logo

महंगाई की फिर मार, CNG की कीमतें बढ़ी, जाने नई कीमतें

Delhi NCR CNG Price Hike IGL Auto Taxi Transport News

Delhi NCR CNG Price Hike IGL Auto Taxi Transport News

Author
Vivekनई दिल्ली, 29 अगस्त 2026, (अपडेटेड 04:59 am)

दिल्ली-NCR में एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पढ़ी है. लोगों का अब सफर करना महंगा हो सकता है. एक और जहां चीनी के रेट बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ था तो वहीं अब दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें बढ़ गई हैं. दिल्ली-NCR में CNG की कीमत करीब 4 रुपए यानी की 3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और वे सरकार से कीमतें कम करने की मांग कर रहे हैं. लोगों की परेशानी का कारण एक ये भी है कि इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई है।

IGL की ओर से महंगाई बढ़ाने को लेकर कारण भी बताया गया है. कहा जा रहा है कि कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग है। दरअसल, जब से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं तभी से CNG की काफी डिमांड बढ़ी है ऐसे में अब डिमांड बढ़ने के कारण ही सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं. इससे पहले मई में पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते IGL ने 10 दिनों के अंदर चार फेज में CNG के दाम कुल 6 रुपए प्रति किलो बढ़ाए थे.

नोएडा और गाजियाबाद में कितने बढ़े CNG के दाम ?

CNG के बढ़े दामों का सबसे ज्यादा असर मेट्रो सिटी में देखा जाता रहा है. ऐसे में अगर अब बात नोएडा और गाजियाबाद की करें तो यहां CNG 95.59 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं मेरठ में भी बढ़ी कीमतों का असर देखा गया है. मेरठ में 95.47 रुपए और गुरुग्राम में 92.01 रुपए प्रति किलो CNG के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल की तरह CNG के दाम भी अलग-अलग राज्यों में अलग होते हैं। इसकी एक वजह राज्यों में लागू अलग-अलग वैट दरें हैं। दिल्ली में कीमत बढ़ने के बावजूद IGL ने कहा है कि CNG उपभोक्ताओं के लिए दूसरे ईंधनों के मुकाबले किफायती विकल्प बनी हुई है।

Delhi NCR CNG Price Hike
Delhi NCR CNG Price Hike

होर्मुज संकट के चलते कीमत पर कितना असर ?

IGL ने मुताबिक पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से होर्मुज स्ट्रेट के जरिए LNG की सप्लाई और माल ढुलाई प्रभावित हुई है। संकट से पहले के मुकाबले में अब वैश्विक LNG कीमतें करीब दोगुनी हो गई हैं। यूरोप में सर्दियों से पहले गैस भंडारण बढ़ाने की जरूरत ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

CNG की बढ़ती मांग का कितना असर?

IGL के अनुसार भारत में CNG की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इनपुट गैस का बड़ा हिस्सा आयातित स्पॉट LNG से पूरा किया जा रहा है। महंगी LNG और बढ़ती घरेलू मांग से IGL की इनपुट गैस लागत बढ़ी। इसी असर को कम करने के लिए कंपनी ने CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलो बढ़ाए।
ये भी पढ़ें- एक सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, ये चीजें होंगी महंगी ?

ऑटो-टैक्सी और माल ढुलाई पर पड़ सकता है असर

दिल्ली-NCR में हजारों की संख्या में ऑटो, टैक्सी, बस और माल ढोने वाले वाहन CNG से चलते हैं। ऐसे में ईंधन महंगा होने का असर सीधा इन वाहनों पर पड़ेगा. CNG की कीमत बढ़ने से आगे चलकर यात्री किराए और माल ढुलाई की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है। खासकर उन लोगों और कारोबारों पर इसका ज्यादा असर हो सकता है, जो रोजाना CNG से चलने वाले वाहनों पर निर्भर हैं।

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

Delhi-NCR CNG Price Hike: जानें दिल्ली, नोएडा के नए रेट | HBN24 News