एक सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, ये चीजें होंगी महंगी ?

1 september rule change lpg cylinder price hike e-kyc deadline and tata car price hike details
एक सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, ये चीजें होंगी महंगी ?
हर महीने कुछ चीजों में कई बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में कई चीजें एक ओर जहां महंगी होती हैं तो कई चीजें सस्ती भी होती है. अब बात अगर सितंबर महीने की करें तो सितंबर महीने में कई बदलाव होने जा रहे हैं. जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा. इन बदलावों में लोगों की आम जिंदगी से जुड़ी कई महत्तपूर्ण चीजें शामिल हैं. आइए जानते हैं कि सितंबर महीने की शुरुआत के साथ क्या-क्या नियम बदलने जा रहे हैं.
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कितना बदलाव ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को LPG Cylinder Price एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है . ऐसे में 1 सितंबर से व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी कर दिए जाएंगे. वहीं अगस्त महीने की बात करें तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर Commercial Gas Cylinder Price In September के दाम में कटौती की थी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. सितंबर की शुरुआत में रसोई गैस सस्ती होती है या फिर महंगी, इसको लेकर हर आम आदमी की नज़रें टिकी हैं।
LPG e-KYC क्यों है जरूरी?
अगर आप भी चाहते हैं कि आपको घरेलू एलपीजी सिलेंडर बिना किसी परेशानी और जो पुरानी दरें हैं उसपर मिलता रहे, तो आपके पास केवल कुछ ही समय बाकी है. IOCL, BPCL और HPCL जैसी बड़ी तेल कंपनियों ने LPG e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी थी. लेकिन उसके बाद भी कई लोगों ने नहीं की. यदि आपने 31 अगस्त तक अपनी e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो 1 सितंबर से आपको सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आने की संभावना है. या फिर एलपीजी सिलेंडर खरीदना के दौरान आपको महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है. इसलिए समय रहते गैस एजेंसी जाकर या ऑनलाइन माध्यम से e-KYC तुरंत अपडेट करवा लें.
हवाई सफर और CNG-PNG के दाम कितने बढ़ेंगे ?
वहीं आपको बताते चलें कि केवल एलपीजी ही नहीं, बल्कि Air Turbine Fuel (ATF) यानी हवाई ईंधन की दरों में काफी बदलाव किया जाता है. ATF की कीमतों में होने वाले बदलावों का सीधा असर Air Travel Expenses पर पड़ता है. वहीं अगर तेल कंपनियां एटीएफ के दाम बढ़ाती हैं, तो एयरलाइंस कंपनियां हवाई टिकट के किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसके साथ ही, 1 तारीख को ही CNG और PNG की नई कीमतें भी जारी हो सकती है, जिससे आपके वाहनों के ईंधन और पाइप रसोई गैस के बिल पर असर पड़ने की संभावना है
Tata Car Price Hike- टाटा की गाड़ियां कितनी महंगी होंगी?
वहीं जो लोग सितंबर महीने में कार खरीदने का मन बना रहे हैं. तो वो थोड़ा ध्यान दें क्योंकि Tata Motors टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने एलान किया है कि 1सितंबर से कारों और SUVs की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. Tata Car Price Hike के तहत कई मॉडलों और वेरिएंट्स के आधार पर कीमतें बढ़ेंगी। यदि आप कोई गाड़ी बुक करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 तारीख से पहले बुकिंग कर लें. इससे आपको फायदा होगा.
वहीं हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है. कंपनी इस साल अपनी कारों के दाम में तीसरी बार बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी प्रबंधकों की माने तो लागत खर्च बढ़ने के चलते कारों के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है. ऐसे में सितंबर से नई कार की खरीदारी ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी।
New Immigration Rules: विदेश यात्रा करने वालों को राहत
सितंबर महीने से विदेश यात्रा को लेकर भी कई बदलाव होंगे. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत मिलेगी. एयरपोर्ट्स पर Immigration Process को आसान और तेज़ बनाने के लिए नए नियम लागू होंगे. जिससे लोगों को लाभ मिलेगा.
अब से नो फिजिकल स्टैम्प: अब भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर अपने फिजिकल बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की समस्या खत्म हो सकती है।
डिजिटल इमिग्रेशन: यात्री अपने मोबाइल में Electronic Boarding Pass या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर ही आसानी से इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- UPI बना भारत की डिजिटल लाइफलाइन, अब सवाल- इतने बड़े पेमेंट सिस्टम का खर्च कौन उठाएगा?
निष्कर्ष
1 सितंबर से जारी होने वाले ये बदलाव Important Financial & Regulatory Changes सीधे तौर पर आपकी आर्थिक योजना से जुड़े हैं। जहाँ एक तरफ कारों के दाम और रसोई गैस की कीमतें आपकी जेब पर असर डाल सकती है, वहीं दूसरी तरफ 31 अगस्त से पहले LPG e-KYC पूरा करके आप संभावित परेशानी से बच सकते हैं। नए महीने की शुरुआत से पहले अपने सभी जरूरी काम समय पर निपटा लें ताकि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसको लेकर लगातार कंपनियों की ओर से अपने ग्राहकों को जागरूक भी किया जाता रहा है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!