रैपर Badshah ने दूसरी पत्नी से लिया तलाक, ये रही वजह

Rapper Badshah and Isha Rikhi divorce news update after five months of marriage
रैपर बादशाह इन दिनों काफी चर्चाओं में है, उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से अपनी शादी के 5 महीने बाद ही ही तलाक का की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. बादशाह और ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि की। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.बादशाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। इसके साथ ही बादशाह ने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है।
दोनों के बीच चल रही थी अनबन
आपको बता दें कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें सामने आ रही थी. लेकिन तलाक को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई थी. वहीं अब दोनों ने एक साथ पोस्ट कर के ये साफ कर दिया है कि दोनों शादी के 5 महीने बाद ही अलग हो गए हैं. बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। क्योंकि 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'हर तूफान एक सीख है' लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं।
जून में हुआ था शादी का खुलासा
ईशा रिखी ने जून महीने में बादशाह के साथ शादी का खुलासा किया था. हालांकि, इससे पहले केवल अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन इंस्टाग्राम पर एक Ask Me Anything सेशन के दौरान ईशा रिखी ने साफ कर दिया था कि उन्होंने बादशाह के शादी की है. हालांकि शादी के बाद भी दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा इस बात को लेकर भी किया जा रहा है कि ईशा रिखी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' Bigg Boss 20 का हिस्सा भी बन सकती हैं।
बादशाह का दूसरा तलाक
बादशाह की पहली पत्नी से एक बेटी भी है. दरअसल, 2012 में बादशाह ने जैस्मिन मसीह से शादी की थी। जिसके बाद साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालांकि मतभेदों के बाद बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह ने ईशा रिखी से शादी की थी. लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया.
तलाक को लेकर क्या बोले बादशाह ?
इंस्टाग्राम पोस्ट पर बादशाह ने लिखा की वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। "हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।" बादशाह के साथ ही ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को किससे खतरा, जाने पूरा मामला
ईशा रिखी कौन हैं ?
ईशा रिखी काफी पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं और बादशाह से शादी के बाद वो खबरों में खूब सुर्खियों में रही थी. अगर ईशा रिखी की कैरियर की बात करें तो उन्होंने 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था। इसके बाद वे अमरिंदर गिल के साथ हैप्पी गो लक्की में नजर आईं थी. इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई है. पंजाबी सिनेमा के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना जादू बिखेरा है. ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में मशहूर कलाकार राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे लीड रोल में थे।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

राहुल-प्रियंका पर एक ओर मुकदमा, ये लगे आरोप ?
8 अक्टू॰ 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 75 साल की उम्र में निधन
8 अक्टू॰ 2026
Akashvani Bhavan: राहुल और प्रियंका पर दिल्ली पुलिस की FIR
7 अक्टू॰ 2026
PM Modi 25 Years 'वी विल डू इट' का नया मंत्र, 2047 का संकल्प
7 अक्टू॰ 2026
"हम कर के रहेंगे" "We Will Do It" पीएम मोदी का नया नारा
7 अक्टू॰ 2026
शादी के लिए इतना बड़ा झूठ, महिला ने खुद को बताया कुंवारी और PCS अधिकारी
7 अक्टू॰ 2026
Punjab CM हाईकोर्ट का CBI को केस दर्ज करने का निर्देश
6 अक्टू॰ 2026



