एक सितंबर से देश में क्या-क्या बदला ? जाने 7 बड़े बदलाव

1 September se desh me hue bade badlav LPG Milk Car Price hike news banner
हर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई चीजों में बदलाव होते हैं.
ऐसे में एक सितंबर के साथ ही कई ऐसे बदलाव हुए हैं जिनका असर सीधा आमजन पर पड़ेगा.
इन बदलावों से ओर जहां लोगों की रसाई का बजट बिगड़ता दिख रहा है. वहीं व्यापारियों
के कामकाज भी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे. आइए जानते हैं कि देश में एक सितंबर से
क्या-क्या बदला है और इसका कितना प्रभाव आपके जीवन पर पड़ने वाला है.
दूध के दामों में बढ़ोतरी
दूध के दामों में बदलाव हुआ है. दरअसल, बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से दूध के दामों में बड़ी मात्रा में बढ़ोतरी की गई है. एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि थोक दूध की कीमतों में 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जिसके साथ ही अब थोक दर 93 रुपए से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो गई है. एसोसिएशन की ओर से जारी ये नियम 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगे. केवल मुंबई में ही नहीं तमिलनाडु में दूध के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है. एविंस दूध के खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की महंगाई हुई है. पिछले दो हफ्तों में देखें तो यह दूसरी बार है जब यहां दूध के रेट बढ़े हैं. कंपनी प्रबंधकों की ओर से जानकारी के अनुसार, पशुओं के चारे और ट्रांसपोर्ट के खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते ही दूध के दाम बढ़ाए गए हैं.
दूध के दाम बढ़ने से कितना असर ?
दूध के दाम बढ़ने से सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ने वाला है. मुंबई में थोक दाम बढ़ने से खुदरा दूध की कीमतें बढ़ेंगी। वहीं आने वाले समय में त्योहारों में लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. दूध के दाम बढ़ने से दही, पनीर और मिठाइयों के रेट बढ़ेंगे.
e-KYC ना करने पर क्या बदलेगा?
LPG सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए e-kyc अनिवार्य है. ऐसे में जिन लोगों ने e-kyc नहीं करवाई है उन्हें नुकसान हो सकता है. दरअसल e-kyc के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त तय गई थी। तेल कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से इसे पूरा करने के आदेश दिए थे.
e-kyc ना करवाने पर कितना असर पड़ेगा?
ऐसे में बायोमेट्रिक पहचान न कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी रुक सकती है। गैस मिलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि पहचान दर्ज न होने पर सिलेंडर की बुकिंग तुरंत बंद होगी या नहीं.
बोर्डिंग पास पर स्टैम्प को लेकर बदलाव
एक सितंबर से भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने का नियम पूरी तरह से समाप्त कर दिए गए हैं. अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है. जिससे यात्रियों को आसानी होगी. अब विदेश जाने वाले यात्री इमिग्रेशन के समय अपने फोन में ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उचित पासपोर्ट, वीजा और सुरक्षा जांच से जुड़े बाकी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
एक सितंबर से एयरपोर्ट पर जो स्टैम्प लगवाने के नियमों में जो बदलाव हुए हैं. उससे एक और जहां एयरपोर्ट पर डिपार्चर प्रोसेस आसान होगी वहीं यात्रियों का समय भी बचेगा। इमिग्रेशन काउंटर पर भीड़ कम होगी और विदेश जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा।
कारों के रेटों में बदलाव
कई कार निर्माता कंपनियों ने कारों के रेटों में बदलाव किए हैं. टाटा मोटर्स ने गाड़ियों के सभी मॉडल्स और वैरिएंट्स को 25 हजार रुपए तक महंगा करने का फैसला किया है. इसके साथ ही हुंडई मोटर इंडिया ने भी कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी की है. कंपनियों की ओर से इसके पीछे का कारण बताया गया है कि कच्चे माल के बढ़ते दाम इसकी मुख्य वजह है.
कारों के दाम बढ़ने से कितना असर पड़ेगा ?
एक सितंबर से कारों के जो दाम बढ़े है इससे अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. साथ ही कारों की बिक्री पर भी इसका असर पढ़ेगा. क्योंकि इन दोनों कंपनियों के अलावा किसी अन्य कंपनी ने रेट बढ़ाने का फैसला नहीं किया है.
CNG और घरेलू PNG की कीमतों में बदलाव
मुंबई में CNG और घरेलू PNG की कीमतों में भी बदलाव हुआ है. मुंबई में CNG की कीमत 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई हैं. जिससे अब 88 रुपए CNG की कीमत हो गई है. वहीं घरेलू PNG की कीमतों में 1 रुपए प्रति SCM की बढ़ोतरी हुई है.
इन कीमतों में बदलाव के साथ ही अब खाना पकाना और सफर करना महंगा होगा. वहीं ऑटो और टैक्सी चालक किराया बढ़ा सकते हैं.
हवाई फ्यूल के दामों में बदलाव
एक सितंबर से हवाई फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है. घरेलू एयरलाइंस के लिए 5.46% या 6.28 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। कीमत 115 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 121.28 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.
हवाई फ्यूल के दामों में बदलाव से कितना असर ?
हवाई फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में हवाई यात्रा महंगी होने के आसार है. जिसका असर अन्य चीजों पर भी देखने को मिल सकता है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!