प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबर अफवाह निकली है। सोशल मीडिया पर अमर्त्य सेन के निधन की खबर चल रही थी। वह 89 साल के हैं और अभी जीवित हैं। दरअसल, आज यानी मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया पर अमर्त्य सेन के निधन की खबर वायरल हुई थी। हालांकि बाद में पता चला कि अमर्त्य सेन के निधन की खबर अफवाह है।
अमर्त्य सेन का जन्म कोलकाता में 1933 में हुआ। उन्होंने शांतिनिकेतन, प्रेसीडेंसी कॉलेज और कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई की। वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रहे। उन्हें अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वैसे इससे पहले भी कई भारतीयों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इसमें रवींद्रनाथ टैगौर, सीवी रमन, मदर टेरेसा शामिल है। लेकिन, अर्थशास्त्र में पहली बार भारत को ये पुरस्कार मिला था। इस वजह से भी भारत की काफी चर्चा हुई थी। बता दें कि अमर्त्य सेन के बाद कैलाश सत्यार्थी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।