नेपोलियन बोनापार्ट की एक टोपी ने रिकॉर्ड बनाया है। इसकी रविवार को पेरिस में नीलामी हुई, जिसने लगभग दो मिलियन यूरो यानी 17 करोड़ से ज्यादा रुपये में बिकी है और एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस नेपोलियन की टोपी की खासियत है कि इसे बाइकोर्न के रूप में जाना जाता है। इसमें नेपोलियन के हस्ताक्षर वाले रंग शामिल हैं, जैसे कि फ्रांसीसी ध्वज के नीले-सफेद-लाल प्रतीक चिन्ह के साथ काला रंग।
इसका आखिरी स्वामित्व व्यवसायी जीन-लुई नोइसिएज के पास था। पेरिस के दक्षिण में फॉनटेनब्लियू स्थित नीलामी घर ने कहा, टोपी की अंतिम कीमत, सभी शुल्कों सहित, 600,000 से 800,000 यूरो के अनुमान से दोगुने से भी अधिक थी। नीलामी घर के विशेषज्ञ जीन-पियरे ओसेनट ने बिक्री से पहले एएफपी को बताया, टोपी अपने आप में सम्राट की छवि का प्रतिनिधित्व करती है।
विशेषज्ञों अनुसार, नेपोलियन ने सम्राट के रूप में अपने कार्यकाल के मध्य में यह विशेष टोपी पहनी थी। उस समय के अधिकांश अन्य अधिकारियों के विपरीत, नेपोलियन अपनी टोपी को बगल में झुकाकर पहनते थे, जिससे वह अपने समय के अन्य लोगों से अलग दिखते थे और लड़ाई के दौरान अपने सैनिकों द्वारा उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता था।