शादी के लिए इतना बड़ा झूठ, महिला ने खुद को बताया कुंवारी और PCS अधिकारी

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शादी का एक अनोखा फर्जी मामला सामने आया है जहाँ महिला ने खुद को कुंवारी और PCS अधिकारी बताकर धोखा दिया।
कोई भी रिश्ता अंगर लंबा चलता है तो उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह होता है विश्वास. लेकिन पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया. जहां शादी के बंधन में बंधने के लिए इतने झूठ बोले गए. जिसको सुनकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, पति ने आरोप लगाया है कि जिस महिला से उसकी शादी करवाई गई. उसकी पहले ही शादी हो रखी थी और एक बच्चे की मां है और कहा गया था कि महिला PCS अधिकारी भी है. लेकिन जब पति को शक हुआ तो उसने जांच पड़ताल शुरू की और पता लगा कि महिला ने शादी के लिए अपनी 12 साल कम उम्र भी बताई थी बकायदा इसके लिए सरकारी दस्तावेजों में बदलाव किए गए थे ताकि किसी को कोई शख ही ना हो.
पति का दावा, एक बच्चे की मां है महिला
इस मामले को लेकर अब पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी की पहले ही शादी हो रखी थी और एक बच्चा भी है साथ ही तलाक लेने के बाद उसने अब दूसरी शादी की है. पति की माने तो जब उसे कई बातों को लेकर शक हुआ तो उसने जानकारी जुटाई जिसमें सामने आया कि जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की. हालांकि, पुलिस द्वारा किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच करने में जुटी है.
शादी करने से पहले महिला को बताया गया था कुंवारी और PCS अधिकारी
शिकायतकर्ता अमनिंदर सिंह, निवासी गांव मंडोफल ने जानकारी दी कि झूठ बोलकर उसकी शादी मनविंदर कौर से की गई थी. पहले ये बताया गया कि मनविंदर कौर अविवाहित है और PCS अधिकारी के तौर पर नौकरी करती है. इसी को लेकर दोनों के बीच 10 फरवरी, 2026 में शादी हुई थी. अमनिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके परिवार ने सही जानकारी छिपाई थी. शादी से पहले नहीं बताया गया था कि महिला की पहले ही शादी हो चुकी है. जब उसे शादी के बाद संदेह हुआ तो उन्होंने महिला को लेकर जानकारी जुटाई और एक के बाद एक कई खुलासे हुए.
अमनिंदर के मुताबिक, उसने जांच की तो सामने आया है महिला PCS अधिकारी नहीं थी. इससे शादी के लिए बताई गई पहचान पर सवाल खड़े हो गए. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. महिला ने खुद को जवान दिखने के लिए 12 साल छोटी बताया. अमनिंदर की माने तो महिला का जन्म 1980 में हुआ था लेकिन कागजों में 1992 दिखाया गया. इसके लिए सभी दस्तावेजों में भी बदलाव किए. जिसको लेकर अब पुलिस के सामने भी चुनौती की किस आधार पर दस्तावेजों में बदलाव किए गए थे.
ये भी पढ़ें- Punjab CM हाईकोर्ट का CBI को केस दर्ज करने का निर्देश
अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि महिला ने खुद को PCS अधिकारी बताया था या उसके परिवार के किसी सदस्य ने उसकी ऐसी पहचान बताकर रिश्ता तय कराया था. यदि किसी सरकारी पद का झूठा दावा कर शादी तय कराने की बात जांच में सामने आती है तो यह मामले का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है. फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने जांच के बाद महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों में मनविंदर कौर, उसका भाई तरलोचन सिंह, मां अमरजीत कौर, ताऊ का बेटा नरेंद्र सिंह, भाभी बरुपिंदर कौर और तरनतारन जिले के गांव सुरसिंह, थाना भिक्खीविंड निवासी पूर्व सरपंच सुखमंदर सिंह राणा शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इस तरह के मामलों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू
आज के समय में वैवाहिक जीवन की शुरुआत विश्वास और पारदर्शिता पर टिकी होती है, लेकिन धोखे और फरेब की ऐसी घटनाएं समाज और व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस प्रकार के मामलों में केवल व्यक्तिगत जीवन ही प्रभावित नहीं होता, बल्कि कानूनी और सामाजिक स्तर पर भी इसके परिणाम देखने को मिलते हैं।
सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल पोर्टल्स की भूमिका
आजकल अधिकांश रिश्ते विवाह वेबसाइट्स या सोशल मीडिया के माध्यम से तय होते हैं। हालांकि ये प्लेटफॉर्म्स लोगों को जोड़ने का आसान माध्यम हैं, लेकिन इनमें कई बार प्रोफाईल की सच्चाई की पूरी जांच नहीं हो पाती है। लोग अक्सर अपनी असली पहचान, उम्र, शिक्षा या आर्थिक स्थिति को छिपाकर आकर्षक प्रोफाइल बना लेते हैं। इस मामले में भी इसी प्रकार की कमियों का फायदा उठाकर जालसाजी को अंजाम दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन माध्यम से रिश्ते तय करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना
इस तरह के धोखे का शिकार होने वाले व्यक्ति और उसके परिवार को भारी मानसिक आघात (Mental Trauma) से गुजरना पड़ता है और कानूनी प्रक्रियाओं के लंबे चक्कर पीड़ित पक्ष की मुश्किलें और बढ़ा देते हैं। अमनिंदर सिंह और उनके परिवार के साथ जो हुआ, वह इस बात का उदाहरण है कि बिना पूरी जांच किए किसी पर आँख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक है कि शादी जैसे पवित्र बंधन में पड़ने से पहले लड़के और लड़की दोनों पक्षों को एक-दूसरे के बारे में पूरी और पुख्ता जानकारी जुटा लेनी चाहिए। केवल सुनी-सुनाई बातों या दस्तावेजों पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय अच्छी तरह से जांच-पड़ताल (Background Verification) करना आज के समय की एक बड़ी जरूरत बन चुका है ताकि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

flydubai Attack: कॉकपिट में क्रैश कुल्हाड़ी से हुआ था हमला
3 अक्टू॰ 2026
नाइटक्लब में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, कपड़े उतारकर पीटा
3 अक्टू॰ 2026
लड़के से लड़की बनना चाहता था, मना करने पर कर दी मां की हत्या
3 अक्टू॰ 2026
LPU Violence Case: 4 FIR दर्ज, 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर
2 अक्टू॰ 2026
Punjab CM Bhagwant Mann: 36.87 लाख महिलाओं को ₹1262 करोड़
2 अक्टू॰ 2026
Pilot Attack कॉकपिट में हमलावर पायलट को कैसे मिली क्लीयरेंस?
1 अक्टू॰ 2026
Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा
1 अक्टू॰ 2026



