Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए नियमों में बदलाव, अब इन नियमों का पालन जरूरी

Passport new rules 2026 for children: Child passport validity, fees hike and latest guidelines updates in Hindi.
पासपोर्ट नियमों में समय-समय पर बदलाव किए जाते रहे हैं. नागरिकों की सुरक्षा के चलते कई बार नियमों में बदलाव करना सरकार की नजर में अनिवार्य होता है. ऐसे में एक बार फिर सरकार की ओर से बच्चों के पासपोर्ट को लेकर नियमों (Passport New Rules 2026) में बड़े बदलाव किए गए हैं. जिनका पालन करना अब अनिवार्य होगा नहीं तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता 5 साल तक ही रहेगी.
पूरा मामला समझिए ?
सरकार के नए नियमों के चलते अब 15 साल से कम उम्र (passport validity age) के बच्चे को जारी किया गया पासपोर्ट ज्यादा से ज्यादा 5 साल तक वैध रहेगा. लेकिन अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले ही 18 साल का हो जाता है तो पासपोर्ट की वैधता 18 साल की उम्र तक ही रहेगी.
पहले नियम क्या था ?
पहले भारत में अगर कोई भी 15 साल या उससे कम उम्र में बच्चा पासपोर्ट बनवाता था तो उसका पासपोर्ट 5 साल या 15 साल की उम्र तक वैध माना जाता था. जैस की अगर किसी बच्चे ने 14 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाया तो उसकी वैधता 15 साल की उम्र तक ही रहती थी। यहां 5 साल की वैधता का लाभ नहीं मिलता था।
अब नया नियम क्या है ? Passport New Rules
नए नियमों के मुताबिक अब भारत में कोई भी बच्चा 15 साल या उससे कम आयु में पासपोर्ट बनवाता है तो उसको पासपोर्ट अब केवल 18 साल की आयु तक की वैध माना जाएगा. जैसे की किसी बच्चे ने 14 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाया तो उसकी वैधता 18 साल की उम्र तक रहेगी।
इसके साथ ही बच्चों के पासपोर्ट के फॉर्मेट को लेकर भी बदलाव हुए हैं. भारत में अब बच्चों के लिए 36 पन्नों वाला नॉर्मल पासपोर्ट ही दिया जाएगा. इसका मतलब है कि बच्चों के पासपोर्ट में विदेश यात्रा के स्टांप और वीजा के लिए नॉर्मल पासपोर्ट की तरह पन्ने होंगे.
ये भी पढ़ें- New UPI Rules from October 15: क्या आम यूजर पर लगेगा चार्ज?
परिजनों को अब पासपोर्ट बनवाने के समय में ये ध्यान रखना होगा कि बच्चों के दस्तावेजों और आवेदन में दी गी जानकारी पूरी तरह से सही हो ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत ना आए. सबसे जरूरी बच्चों के नाम, बर्थ डेट और माता-पिता से जुड़ी जानकारी में कोई भी गलती स्वीकार्य नहीं होगी.
पासपोर्ट फीस में भी बदलाव ? passport fees hike 2026
भारत सरकार ने पासपोर्ट की फीस के नियमों को लेकर भी की कई बदलाव किए हैं. यानी बच्चों का पासपोर्ट बनवाने या उससे जुड़े आवेदन के समय अब नई फीस व्यवस्था (passport fees hike 2026) को ध्यान में रखना होगा. पासपोर्ट की फीस पासपोर्ट के प्रकार और आवेदन के हिसाब से अलग हो सकती है.
इसलिए आवेदन करने से पहले मौजूदा फीस की जानकारी आधिकारिक पासपोर्ट पोर्टल पर चेक कर लें, ताकि आवेदन के समय किसी तरह की परेशानी न हो.
किन नियमों में नहीं हुआ बदलाव ?
इन सबके बीच राहत वाली खबर ये है कि आठ साल से कम आयु के बच्चों और 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले नागरिकों को नए पासपोर्ट के आवेदन में 10 प्रतिशत की छूट अभी भी जारी रहेगी, लेकिन ये ध्यान रहे कि पासपोर्ट के पुनः जारी आवेदनों पर ये छूट लागू नहीं होगी। वरिष्ठ नागरिकों के मामले में 36 पन्नों वाले नए पासपोर्ट या नवीनीकरण के लिए सामान्य आवेदन पर शुल्क मौजूदा 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। 60 पन्नों वाले पासपोर्ट (वयस्क, सामान्य) के लिए शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है।
नियम तुरंत प्रभाव से लागू हुए
सरकार की ओर से जारी नए नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. बकायदा इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है. जिसके तहत अब नए नियमों के चलते ही बच्चों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे और वेलिडेशन डेट भी तय सीमा तक ही मान्य होगी. अन्यथा नियमों का पालन ना करने पर मुश्किलों का सामना करना होगा.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

बंदूक की नोक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
6 अक्टू॰ 2026
बड़ा बदलाव- ट्रेन की टिकट बुकिंग में होगा बदलाव, जाने नए नियम, नहीं तो होगा पछतावा
6 अक्टू॰ 2026
UP ELECTION- ओवैसी को मिलेगी सपा का साथ ? AIMIM की चेतावनी
5 अक्टू॰ 2026
सिर्फ 20 रुपए के लिए कर दी हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
5 अक्टू॰ 2026
CEC Gyanesh Kumar Protest दिल्ली में घमासान, मुंबई में उत्सव
3 अक्टू॰ 2026
flydubai Attack: कॉकपिट में क्रैश कुल्हाड़ी से हुआ था हमला
3 अक्टू॰ 2026
नाइटक्लब में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, कपड़े उतारकर पीटा
3 अक्टू॰ 2026



