राखी सावंत को sweeper की नौकरी तक नहीं मिलेगी- कंगना

Kangana Ranaut slams Rakhi Sawant over her controversial remarks on PM Narendra Modi, saying she wouldn't even get a sweeper job due to lack of talent.
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. दरअसल, ये बवाल तब शुरू हुआ जब राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया. जिसको लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी और राखी सावंत फटकारते हुए कहा कि ऐसे बयान देने वालों को कोई sweeper स्वीपक की नौकरी तक नहीं देगा.
कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरे मामले को लेकर बयान दिया और कहा कि “सिर्फ राखी सावंत ही नहीं, बल्कि ज्यादातर नाकाम और जलने वाले लोग किसी कामयाब महिला के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालकर अपनी जलन, नाकामी और घटिया सोच को सही ठहराने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब बहुत हो गया। ऐसी बार-बार और जानबूझकर की जाने वाली चरित्र हत्या और पब्लिक में बदनाम करने की कोशिशों को सहना बंद करना होगा।
कंगना रनौत यहीं नहीं रूकी उन्होंने राखी सावंत को आगे जवाब दिया कि "सफलता के लिए तुम भले ही अपना सबकुछ दांव पर लगा दो, लेकिन असली मजेदार बात तो ये है कि किसी को तुमसे कुछ चाहिए ही नहीं। तुम्हारे किए हुए सारे एहसान और सिफारिशें जोड़ लो, फिर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी क्योंकि उस नौकरी में भी थोड़ी काबिलियत और टैलेंट की जरूरत होती है। तुम कहीं नहीं पहुंचने वालीं। अब चुपचाप बैठो, मेरी रील्स देखो और रोते रहो।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर क्या बोलीं थी राखी सावंत ?
हाल ही में राखी सावंत ने प्रधानमंत्री को लेकर बयान दिया था कि कंगना से नरेंद्र मोदी को हड्डियों के अलावा और क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो भी उन्होंने आपको दिया है, मैं भी आपको दे सकती हूं।”
पहले भी दोनों के बीच हुए हैं विवाद ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के बीच पहले भी बयानबाजी देखी गई है. राखी सावंत और कंगना रनौत ने कई बार मीडिया के सामने एक दूसरे को लेकर बड़े बयान दिए हैं. दोनों के बीच पहली बार विवाद तब देखा गया था जब कंगना ने राखी सावंत के साथ अपनी तुलना करने से मना कर दिया था. क्योंकि उस समय कंगना रनौत से मीका सिंह के साथ किसिंग सीन को लेकर सवाल किए गए थे. जब कंगना रनौत ने कहा था कि वो कोई राखी सावंत नहीं है जो इस तरह के किसिंह सीन करेंगी. इसके बाद राखी सावंत की भी प्रतिक्रिया सामने आई और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हे कहा कि अगर कंगना को पब्लिसिटी चाहिए थी तो वो मीका सिंह के साथ kiss कर लेती लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी.
ये भी पढ़ें- Urfi Javed बोलीं- 2026 मेरे लिए रहा Rejection का साल
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान भी दोनों के बीच जुबानी देखने को मिली थी. लेकिन अब देखना होगा कि कंगना रनौत के इस पोस्ट पर राखी सावंत की ओर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!