हरियाणा विधानसभा के बाहर कांग्रेस पर क्यों हुआ लाठीचार्ज ?

police lathi charge on haryana congress mlas during vidhan sabha march bhupinder singh hooda protest details
हरियाणा विधानसभा Haryana Vidhan sabha के मानसून सत्र के पहले दिन काफी हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस विधायकों (Haryana Congress Mla Protest) ने सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरा और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायकों ने कानून व्यवस्था, दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावे की चोरी जैसे कई गंभीर मुद्दे पर पैदल मार्च किया। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने विधायकों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की और बल प्रयोग (लाठीचार्ज) Police Lathicharge Congress MLAs, भी किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई विधायकों को चोटें भी आई हैं.
कांग्रेस ने जड़े गंभीर आरोप
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा Bhupinder Singh Hooda ने सोशल मीडिया पर पैदल मार्च से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर भी की हैं. जिसमें बैरिकेडिंग कर पुलिस विधायकों को रोकने की कोशिश करती दिख रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हमने राम मंदिर चढ़ावे की चोरी और नीट (NEET) आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ पैदल मार्च कर आवाज उठाई तो इस दौरान पुलिस ने विधायकों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की और बल प्रयोग किया, जिससे कई विधायकों को चोटें आईं।
भूपेंद्र हुड्डा बोले- सरकार ने गुंडे भेजे
इसी मामले को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक अन्य
पोस्ट भी की और कहा कि ''मैं सरकार की इस दमनकारी कार्रवाई की
कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। चाहे जंतर-मंतर हो या विधानसभा मार्च Vidhan Sabha Gherav, देश
के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उनके खिलाफ
किसी भी प्रकार का बल प्रयोग संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जिस तरह पुलिस मेरे
और अन्य विधायकों के साथ धक्का-मुक्की कर रही थी, ऐसा लग रहा था
मानो सरकार ने पुलिस की वर्दी में गुंडे भेज रखे हों''।
वीडियो में देेखें धक्का-मुक्की की तस्वीरें-
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के लिए आज का दिन 'काला दिन' साबित हुआ। सरकार पुलिस और लाठियों के दम पर सदन चलाना बंद करे। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का अपमान, सीधे हरियाणा की जनता का अपमान है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने आज देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हरियाणा की जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को भी विधानसभा भवन में घुसने से बलपूर्वक रोका गया। हुड्डा ने आरोप लगाया कि विधानसभा के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उनके विधायकों के साथ बदसलूकी की और उन्हें अपमानित किया। हंगामे के चलते स्पीकर हरविंदर कल्याण को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
ये खबर भी पढ़ें- पंचकूला में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ सम्पन्न
आपको बता दें कि इससे पहले भी सदन के बाहर विपक्ष और पुलिस के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली. लेकिन इस बार ये मुद्दा गंभीर होता दिखाई दे रहा है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू होना भी तय है.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
लेटेस्ट
संबंधित खबरें

UP ELECTION- ओवैसी को मिलेगी सपा का साथ ? AIMIM की चेतावनी
5 अक्टू॰ 2026
सिर्फ 20 रुपए के लिए कर दी हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
5 अक्टू॰ 2026
CEC Gyanesh Kumar Protest दिल्ली में घमासान, मुंबई में उत्सव
3 अक्टू॰ 2026
flydubai Attack: कॉकपिट में क्रैश कुल्हाड़ी से हुआ था हमला
3 अक्टू॰ 2026
नाइटक्लब में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, कपड़े उतारकर पीटा
3 अक्टू॰ 2026
लड़के से लड़की बनना चाहता था, मना करने पर कर दी मां की हत्या
3 अक्टू॰ 2026
LPU Violence Case: 4 FIR दर्ज, 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर
2 अक्टू॰ 2026



