भारतीय सिविल सेवा को भारत सरकार और देश की प्रशासनिक मशीनरी की रीढ़ माना जाता है। सरकार में नाम तो नेताओं का होता है लेकिन योजनाओं के पीछे एक प्रशासनिकअधिकारी होता है। वहीं इन सिविल सेवकों पर कार्रवाई से जुड़े आंकड़े सरकार ने संसद में पेश किए हैं। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को ज्ञात किया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच साल से अधिक समय में 216 सिविल सेवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मामलों का सामना कर रहे कुल सिविल सेवकों में से 12 बिहार से, 11 तमिलनाडु से, नौ-नौ गुजरात, हरियाणा और केरल से और आठ-आठ पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना से थे। साथ ही बोले कि अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968, और केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आचार संहिता निर्धारित करते हैं, जिसका सेवा के प्रत्येक सदस्य को हर समय पालन करना होगा।
एक अन्य जवाब में, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीबीआई ने 2018 से जून 2023 के दौरान विभिन्न सिविल सेवा अधिकारियों के खिलाफ 135 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि इन 135 मामलों में से 57 मामलों में मुकदमे के लिए संबंधित अदालतों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। आगे बताया कि इन मामलों में से दो मामलों में अभियोजन की मंजूरी दो साल से अधिक समय से लंबित है।