53 साल की उम्र में एक्टर Arjun Rampal ने की दूसरी शादी
बॉलीवुड जगत से एक बार चर्चित ख़बर सामने आई. एक्टर अर्जुन रामपाल Arjun Rampal ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स Gabriella Demetriades से शादी कर ली है। ख़बरों के मुताबिक गोवा में शादी रजिस्टर्ड कराई गई थी। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर दोनों के करीबी दोस्त मौजूद थे। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने बताया कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड Uniform Civil Court के तहत रजिस्टर्ड हुई। Arjun Rampal weds Gabriella Demetriadesअर्जुन और गैब्रिएला 2018 से रिश्ते में हैं। यह रिश्ता अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद शुरू हुआ था। 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला के पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ था। इसके चार साल बाद उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से अपनी सगाई की जानकारी दी थी। मेहर जेसिया से हुई थी अर्जुन रामपाल की पहली शादी arjun rampal and Gabriella Demetriades
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहली शादी 1998 में पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हुईं। 20 साल साथ रहने के बाद, मई 2018 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की और नवंबर 2019 में दोनों का तलाक हो गया था.